{"_id":"82d497b989207a54efcd9213f7927c89","slug":"schoolgirl-killed-after-being-crushed-by-a-dumper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर से कुचलकर छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर से कुचलकर छात्रा की मौत
अमर उजाला फतेहपुर
Updated Sat, 11 Jul 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
बांदा-सागर राज्य मार्ग पर इंटर की छात्रा को शनिवार दोपहर बेकाबू रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा काटा और जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस को ग्रामीणों ने खदेड़ लिया। बाद में थानों से फोर्स के पहुंचने पर मामला शांत हो सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
ललौली थाना क्षेत्र के राशि का डेरा गांव निवासी धनराज निषाद की पुत्री सरिता (17) महात्मा गांधी इंटर कालेज में कक्षा 12 की छात्रा थी। कालेज से छात्रा साइकिल से घर लौट रही थी। सिधांव गांव थाना ललौली के पास छात्र पहुंची थी। उसी समय तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इससे छात्रा उछलकर दूर जा गिरी और डंपर ने उसे कु चल दिया। हादसा देखकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। लेकिन डंपर चालक फरार हो गया था। नाराज ग्रामीणों ने चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगा दिया। सूचना पर दतौली चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को शांत करने की कोशिश की। तभी ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया और खदेड़ लिया। बवाल होने की खबर पर ललौली एसओ मनोज पाठक, गाजीपुर एसओ संजय सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसओ मनोज ने जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। करीब एक घंटे तक बांदा सागर मार्ग में लगे जाम का सामना राहगीरों को करना पड़ा। घटना से मृतका के परिजनों का हाल बेहाल हो गया। मृतका के भाई दीपक ने बताया कि छात्रा उसकी इकलौती बहन थी।
विज्ञापन