फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   school

एक शिक्षक पर दो स्कूलों की जिम्मेदारी

Wed, 17 Nov 2021 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
school
फतेहपुर। सुधरने के बजाय बेसिक शिक्षा विभाग की व्यवस्था और खराब होती जा रही है। एक-एक शिक्षक के पास दो-दो स्कूलों की जिम्मेदारी है। ऐसे स्कूल दोपहर में बच्चों को एमडीएम देने तक सीमित हैं।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में कुल 36 स्कूल संचालित हैं। इनमें 20 प्राथमिक, एक उच्च प्राथमिक और 15 कंपोजिट विद्यालय हैं। इनमें 4036 बच्चे पढ़ रहे हैं। कंपोजिट विद्यालय आकूपुर, प्राथमिक अंदौली, पीरनपुर, प्राथमिक चौक, प्राथमिक पनी द्वितीय, प्राथमिक महाजरी, प्राथमिक बेरुईहार, प्राथमिक सरांय मीना, प्राथमिक शेषपुर उनवॉ, प्राथमिक लोटहा विद्यालयों में शिक्षक नहीं हैं।
विज्ञापन

इन 10 स्कूलों में नजदीकी स्कूलों के शिक्षकों को दोहरी जिम्मेदारी सौंपी गई है। खास बात यह नगर क्षेत्र के ज्यादातर स्कूलों में एक ही शिक्षक नियुक्त है। इसके बावजूद प्रशासन स्तर से इस कतई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए संजय कुशवाहा का कहना है कि नगर क्षेत्र में शिक्षकों की भर्ती पर रोक लगी है। ग्रामीण क्षेत्र का कोई शिक्षक नगर क्षेत्र में न आ सकता है और नगर क्षेत्र का शिक्षक ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल में जा सकता है। यही कारण है नगर क्षेत्र में शिक्षकों की संख्या स्कूलों की संख्या से भी कम रह गई है। नगर क्षेत्र में शिक्षकों की भर्ती के लिए समय-समय पर शासन को लिखा गया है।
ज्यादातर कंपोजिट विद्यालय भी एकल हैं। एक से लेकर कक्षा आठ तक संचालित इन स्कूलों में एक शिक्षक आठ कक्षाओं को कैसे पढ़ाता होगा, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

फतेहपुर। वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों को नगर मानदेय भुगतान पर रोग लगा दी गई। अब प्रबंध कमेटियों को बैंक खाते में सीधे मानदेय भुगतान करना होगा। यह जानकारी डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने दी। बताया कि ऐसा न करने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed