फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   School children were made to clean the grass on the roof amidst the hanging electric wires

Fatehpur News: लटकी बिजली के तारों के बीच स्कूली बच्चों से साफ कराई छत की घास

Fri, 28 Mar 2025 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
School children were made to clean the grass on the roof amidst the hanging electric wires
बकेवर। देवमई ब्लॉक के भैंसौली प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों ने स्कूल के ऊपर से गुजरी बिजली के तारों के बीच बच्चों से छत की घास साफ कराई। छत पर उगी घास साफ करते नौनिहालों का वीडियो गुरुवार सुबह से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है। स्कूल के ऊपर से गुजरी केबल में दौड़ते करंट की चपेट में आने से बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। शिक्षकों ने बच्चों को पढ़ाने के बजाए उन्हें साफ-सफाई के काम पर लगा दिया। सुरक्षा के नजरिए से भी लापरवाही की। छत पर चढ़ाते समय बिजली के तारों की परवाह नहीं की। खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण शुक्ला ने बताया कि अभी एक घंटे पहले वीडियो मिला है। स्कूल के प्रधानाध्यापक का फोन मिलाया था, लेकिन फोन लगा नहीं है। शुक्रवार को स्कूल जाएंगे और जांच कर दोषी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed