{"_id":"65b56dda741e331921021e84","slug":"sc-woman-beaten-for-entering-temple-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-110236-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: फतेहपुर-मंदिर में घुसने पर एससी महिला को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: फतेहपुर-मंदिर में घुसने पर एससी महिला को पीटा
Sun, 28 Jan 2024 02:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sun, 28 Jan 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
- कोर्ट के आदेश पर सजायाफ्ता समेत 15 के खिलाफ मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। मंदिर में घुसने पर अनुसूचित जाति की महिला की साड़ी खींचकर लोगों ने पिटाई की। कोर्ट के आदेश पर बिंदकी पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ लूट, छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली अनुसूचित जाति की महिला ने कोर्ट के माध्यम से सुरेंद्र सिंह उर्फ लदूरी सिंह भदौरिया, शिवसरण भदौरिया उर्फ पांडेय, विक्की सिंह, सचिन, जतिन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला के मुताबिक गांव के सुरेंद्र सिंह उर्फ लदूरी सिंह, शिवसरण हत्या के मामले में सजायाफ्ता हैं। वह 12 नवंबर की शाम मंदिर से पूजा कर घर लौट रही थी।
रास्ते में सुरेंद्र ने उक्त नामजद व 10 अन्य साथियों संग उसे रोका। वह लोग लाठी, डंडा और तमंचा लिए थे। उसे जातिसूचक शब्द बोलकर अपमानित किया। उसे बोला कि मंदिर में जाने की कैसे हिम्मत हुई। साड़ी खींचकर पीटने लगे।
विज्ञापन
शोर सुनकर बेटा समेत परिवार के चार लोग बीच बचाव को पहुंचे। उनके साथ भी मारपीट की गई। बेटे को चार पहिया में बंधक बनाकर ले जाने लगे। ग्रामीणों के प्रयास से बेटे को छुड़ाया जा सका। उसके गले से चेन लूटकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया। उसका मुकदमा दर्ज नहीं किया। महिला ने कोर्ट की शरण ली।