{"_id":"5fbd53f68ebc3e9bbe7144cb","slug":"salon-operator-hanged-his-life-fatehpur-news-knp5961050106","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैलून संचालक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैलून संचालक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
पत्नी से झगड़े के बाद सैलून संचालक ने सोमवार की रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मंगलवार सुबह परिजनों को इसकी खबर हुई तो कोहराम मच गया।
खागा कोतवाली क्षेत्र के पुरइन गांव निवासी भैयालाल सविता (45) ने पुरइन तिराहे पर सैलून खोल रखा है। सोमवार की शाम वह दुकान बंद करके घर आ गया। किसी बात पर सैलून संचालक का रात में पत्नी से झगड़ा हो गया।
सैलून संचालक अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह परिजनों ने देखा भैयालाल ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। सैलून संचालक का शव कमरे के अंदर फंदे से झूल रहा था। घटना की सूचना पाकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए।
परिजनों ने बिना पुलिस को बताए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटियां व एक पुत्र है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है।