{"_id":"57fd30364f1c1b893928dea2","slug":"sadak-haadason-mein-do-kee-maut-do-ghaayal-two-killed-in-road-accidents-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत, दो घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत, दो घायल
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Wed, 12 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
accidents
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जमरांवा गांव निवासी पीतांबर का बड़ा बेटा शैलेश कुमार(20) ट्रैक्टर चालक था। वह मंगलवार को तड़के शहर ईंट उतारने आया था। साथ में गांव का नरेश था। वापस लौटते वक्त गांव मोड़ पर ट्रैक्टर पलट गया। जिसमें शैलेश दब गया जबकि नरेश छिटक कर दूर जा गिरा।
इस हादसे में शैलेश ने दम तोड़ दिया। मामूली रूप से घायल नरेश को स्थानीय स्तर पर ट्रीटमेंट के लिए ले जाया गया। बता दें कि शैलेश ही परिवार का भरण पोषण करता था। पिता मानसिक रूप सेपरेशान रहने की वजह से कोई काम नहीें करते हैं। मां चंदा देवी की कई साल पहले मौत हो चुकी है। शैलेश का छोटा भाई पढ़ाई करता था। बहन अर्चना शादी के लायक है। पोस्टमार्टम हाउस आए ग्रामीण शैलेश की मौत से आहत दिखाई दिए।
उधर, बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के विक्रमपुर निवासी प्रसाद के बेटे मैकू बाल्मीकि (42) को सोमवार की रात क्षेत्र के उदूपुर गांव निवासी मान सिंह और उसका चचेरा भाई रणविजय दशहरा महोत्सव दिखाने के लिए नगर लाए थे। नगर के अंबेडकर चौराहा पर सोमवार की रात ढाई बजे यह तीनों गांव के लिए लौट रहे थे तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इस हादसे में मैकू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मानसिंह और रणविजय गंभीर रूप से घायल हो गए। इन दोनों को सीएचसी प्राथमिक उपचार देने के बाद कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया गया। कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे राजेश की तहरीर पर हादसा कर भागे ट्रक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।