फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Sabir of Aligarh won in the final match

Fatehpur News: फाइनल मुकाबले में अलीगढ़ के साबिर ने मारी बाजी

Wed, 02 Oct 2024 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Sabir of Aligarh won in the final match
हसवा। क्षेत्र के एकारी गांव में ऐतिहासिक दंगल का आयोजन हुआ। इसमें क्षेत्र व गैर प्रांतों से आए पहलवानों के बीच 27 कुश्तियां हुईं। अंतिम व फाइनल कुश्ती में हरियाणा के मोहन को हराते हुए अलीगढ़ के साबिर ने दंगल अपने नाम किया। विजेता पहलवान को 51 हजार नकद व चांदी की गदा देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

एकारी गांव में कई दशकों से दंगल का आयोजन हो रहा है। इसे देखने के लिए क्षेत्र के अलावा गैर जनपदों के दर्शक पहुंचते हैं। मंगलवार को दंगल का आयोजन हुआ। दंगल में पहली कुश्ती बड़ा गांव के राजा बाबू व महोबा के गुड्डू के मध्य हुई। इसमें राजाबाबू जीते। दूसरा मुकाबले में उन्नाव के कल्लू को फतेहपुर के अभिलाष ने पटकनी देकर जीत हासिल की। तीसरे मुकाबले में रायबरेली के बंटू को नारायणपुर हंसराज ने चित कर दिया। कुल 27 कुश्तियों में फाइनल मुकाबला अलीगढ़ के साबिर व हरियाणा के मोहन के बीच हुआ। इसमें साबिर ने मोहन को दांव-पेच में फंसाते हुए पटकनी देकर दंगल अपने नाम किया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख हसवा विकास पासवान व पूर्व प्रमुख अक्षय लोधी ने संयुक्त रूप से चांदी की गदा देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर कृष्ण गोपाल, इंदल प्रसाद, सीताराम पाल, मोहर्रम अली, सरवर खां, एमाजउद्दीन, संजय साहू, देवराज पाल, सुमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--प्रतिभाओं का सम्मान-
दंगल में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान समारोह भी हुआ। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र दिया गया। प्रथम स्थान पर प्राची, राज, आकाश, शुभम, सबीहा बानो को शील्ड दी गई। दूसरा स्थान पाने वाले अंकित पाल, रवि कुमार, फरियार उमर व रिजा खातून को पुरस्कृत किया गया। तीसरा स्थान पाने वाले मोहम्मद मिस्बाह, सुजीत, शाबिर बानो, सरिता देवी, रिचा को भी पुरस्कार प्रदान किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल व अंकित सिंह चौहान ने सभी का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed