फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Rural sanitation derail

गांवों की सफाई व्यवस्था बेपटरी

Thu, 09 Feb 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Thu, 09 Feb 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Rural sanitation derail
सातो जोगा गांव में कीचड़ - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण क्षेत्र की सफाई व्यवस्था बेपटरी हो गई है। ब्लाक स्तर में सफाईकर्मियों की बनाई गई टीम कागजों में सिमट गई है। गांव की गलियों और मतदान स्थलों पर गंदगी का अंबार है। नालियां कीचड़ से पटी हैं। सफाई कर्मी पहले से ही क्षेत्र में दिखाई नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन



विधानसभा चुनाव में सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाए जाने पर पंचायत राज विभाग ने ब्लाक स्तर पर टीम गठित की थी। इसमें एक टीम में 10 सफाईकर्मियों को रखा गया है। ब्लाक स्तर के ग्राम पंचायतों की सफाई की जिम्मेदारी इसी टीम की है। विभाग ने टीम तो बना दी है लेकिन अभी तक गांव में टीम का एक भी सदस्य नहीं गया है। हुसैनगंज प्रतिनिधि के अनुसार, मकनपुर गांव में एक महीने से सफाई कर्मी नहीं आया है।
विज्ञापन



क्षेत्र के पिलखिनी, चितीसापुर, लकड़ी बसावन, औढेरा गांव में महीने भर से सफाई नहीं हुई है। थरियांव प्रतिनिधि के अनुसार, हंसवा विकास खंड के सातो जोगा, धरमपुर, थरियांव, मलांव, सनगांव ग्राम पंचायत में गंदगी का अंबार है। सातो जोगा की साधन सहकारी समिति में जाने का रास्ता नाले में बदल गया है। पैदलयात्री तो निकल जाते हैं पर वाहनों का निकलना दुश्वार है। इसी प्रकार असोथर प्रतिनिधि के अनुसार, यमुना तिरहार की ग्राम पंचायतों में गंदगी से लोग बेहाल हैं। मतदान केंद्र भी गंदगी से पटे हुए हैं। डीपीआरओ अजय आनंद सरोज ने बताया कि मतदान केंद्रों के साथ ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया जाता है। ड्यूटी में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई भी की जाती है। चुनाव के पहले सभी ब्लाक के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed