फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Ruckus did Friadion

फरियादियों ने किया हंगामा

Thu, 07 Apr 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Thu, 07 Apr 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
Ruckus did Friadion
बिजली बिलाें की शिकायत करने आए उपभोक्ता। - फोटो : अमर उजाला
तहसील दिवस खागा में बुधवार को बिजली के मनमानी बिलों के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा करने वालों को डीएम ने चेतावनी दी और कहा कि वीडियो ग्राफी कराकर ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। डीएम की घुड़की पर हंगामा करने वाले अधिकांश लोग खिसक गए।
विज्ञापन



डीएम राजीव रौतेला ने कहा कि शिकायतें गंभीरतापूर्वक सुनकर निस्तारित की जा रही हैं तो हंगामा करने की क्या जरूरत है। मामला शंात होने पर उन्होंने सभी लोगों से शिकायती पत्र लेकर सुनवाई किया।
विज्ञापन



एक्सईएन को निर्देशित किया कि कैंप लगाकर सभी की शिकायतों का निस्तारण करें। कांग्रेस नेता कलीम उल्लाह, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश पांडेय उपभोक्ताओं के साथ नारे लगाते हुए डीएम के पास जा रहे थे। नारेबाजी की आवाज सुनते ही डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने सख्त लहजे में हंगामा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दे डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन



हालांकि बाद में शंात होकर डीएम ने सभी की शिकायतें सुनी। बिजली के बिलों की शिकायत को लेकर भाजपाइयों ने नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह के नेतृत्व में ज्ञापन दिया। सपा नेता ओमप्रकाश गिहार ने बिजली के बिलों संबंधी उपभोक्ताओं की शिकायत दर्ज कराई। तहसील दिवस में 155 शिकायतें दर्ज हुई, इनमें से मात्र नौ शिकायतों का ही निस्तारण हो पाया।



वहीं एसपी कलानिधि नैथानी ने थानेदारों को निर्देशित किया कि अपराधों पर अंकुश लगाने और अमन चैन बनाए रखने में कोई कोताही न बरती जाए। इस मौके पर सीडीओ रामाश्रय, एडीएम आलोक सिंह, सीएमओ विनय कुमार, बीएसए विनय कुमार सिंह, डीआईओएस नंदलाल, एसडीएम अमित भट्ट, सीओ अतुल कुमार चौबे सहित सिंचाई, नलकूप, समाज कल्याण, कृषि, उद्योग, सहकारिता विभाग सहित सभी विभागों के प्रमुख मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed