फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Rs 10 lakh stolen in cash from school manager's house

Fatehpur News: स्कूल प्रबंधक के घर से नकदी समेत 10 लाख की चोरी

Sun, 22 Sep 2024 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Rs 10 lakh stolen in cash from school manager's house
चौडगरा। इंटर कॉलेज प्रबंधक के कमरे का दरवाजा उखाड़कर चोर शुक्रवार रात नकदी समेत 10 लाख का माल चुरा ले गए। किरायेदार की सूचना पर प्रबंधक सुबह घर पहुंचे। थाना पुलिस व फील्ड यूनिट की टीम जांच के लिए पहुंची। टीम ने फिंगर प्रिंट जुटाए हैं।
विज्ञापन


कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा हाईवे पर शत्रुघन सिंह का मकान है। वह औंग के मिराईं स्थित इंटर कॉलेज के प्रबंधक हैं। वह पत्नी साधना व बच्चों समेत कॉलेज परिसर के आवास में रहते हैं। चौडगरा स्थित मकान के भूतल में मजदूर किराये पर रहते हैं। पहली मंजिल पर कमरे में ताला बंद रहता है। उनके बंद मकान में जाने के लिए खुली गैलरी है। चोर गैलरी के रास्ते प्रबंधक के कमरे में पहुंचे। दरवाजे का ताला न टूटने पर पल्ला उखाड़ लिया और चोरी करके भाग निकले।
विज्ञापन

मजदूर सोनल ने सुबह पल्ला उखड़ा देखकर प्रबंधक को सूचना दी। प्रबंधक ने पुलिस को खबर दी। प्रबंधक ने बताया कि कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर चोर 50 हजार नकदी, सोने की तीन चेन, सात जोड़ी कान के बाले व टॉप्स, एक मंगलसूत्र, तीन सोने की अंगूठी, तीन जोड़ी पायल, 250 ग्राम चांदी समेत अन्य जेवरात चोरी कर ले गए हैं। चोर करीब 10 लाख का माल चुरा ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज व चौकी पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंचीं। फील्ड यूनिट की टीम बुलाई गई। टीम ने मौके पर फिंगर प्रिंट के नमूने लिए हैं। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से घर पर दो गार्ड तैनात किए हैं। प्रबंधक ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed