फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Route of summer special and Nandankanan Puri train changed

Fatehpur News: समर स्पेशल व नंदनकानन पुरी ट्रेन का रूट बदला

Mon, 17 Jun 2024 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 17 Jun 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Route of summer special and Nandankanan Puri train changed
फतेहपुर। शहर से मुंबई, पुरी, आनंद विहार की यात्रा करने के लिए यात्रियों को एक महीने इंतजार करना पड़ेगा। प्रयागराज के प्लेटफार्म में काम शुरू होने के कारण अब समर स्पेशल लोकमान्य तिलक (04151) और आनंद विहार पुरी (12816) ट्रेनों का ठहराव 26 जुलाई तक स्टेशन में नहीं होगा। ये ट्रेनें कानपुर, लखनऊ, भीमसेन, सतना होते हुए सीधे मुंबई, पूरी, आनंद बिहार के लिए निकल जाएंगी। इसके कारण शहर से मुंबई जाने वाले यात्रियों को अन्य स्टेशनों इन ट्रेनों की सुविधा लेनी पड़ेगी। ट्रेनों का रूट डायवर्जन की जानकारी न होने पर यात्री स्टेशन पहुंच रहे हैं और मायूस होकर घर लौट रहे हैं।
विज्ञापन


फोटो-26-कल्लू शुक्ला
अब कानपुर से करनी होगी यात्रा
बिंदकी तहसील के अढ़ेना निवासी कल्लू शुक्ला ने बताया कि अगले सप्ताह मुंबई जाने के लिए लोकमान्य तिलक ट्रेन का टिकट लेने आए हैं। पूछताछ में ट्रेन का रूट डायवर्जन होने की जानकारी मिली है। अब कानपुर से यात्री करनी होगी।
विज्ञापन


फोटो-27- नितिन द्विवेदी
नहीं कर सकते इंतजार
गाजीपुर के खेसहन निवासी नितिन द्विवेदी ने बताया कि उसे पूरी जाना है। आनंद विहार-पुरी ट्रेन का रूट डायवर्जन की जानकारी मिली है। 26 जुलाई तक ट्रेन के ठहराव का इंतजार तो नहीं कर सकते। पुरी जाने के लिए कानपुर से यात्रा करेंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन...
प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म पर काम चलने के कारण दोनों ट्रेनों का रूट डायवर्जन बुधवार व शुक्रवार से किया गया है। 26 जुलाई के बाद ही दोनों का ट्रेनों का ठहराव स्टेशन में होगा।-महेंद्र गुप्ता, वाणिज्य अधिकारी
..............................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed