{"_id":"58ea7e554f1c1b4c3e5bae24","slug":"root-chart-could-not-start-operation","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूट चार्ट से नहीं शुरू हो सका संचालन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूट चार्ट से नहीं शुरू हो सका संचालन
अमर उजाला फतेहपुर
Updated Mon, 10 Apr 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
शहर के प्रमुख चौराहों पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में जाम की समस्या के मद्देनजर जिला प्रशासन ने टेंपो संचालन को ग्रामीणांचल क्षेत्र में करने का फैसला लिया था। इस फैसले के विरोध में टेंपो संचालकों के खड़े होने के बाद सदर विधायक विक्रम सिंह ने एआरटीओ से लेकर डीएम सेल्वा कुमारी जे. से इनका पक्ष रखा था। प्रशासन ने एक अप्रैल को वाहन संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें निर्धारित रूट पर चलने का खाका खींचा था। इस अहम बैठक में शामिल रहे हरिहरगंज टेंपो एसोसिएशन अध्यक्ष मंटू सचान ने बताया था कि टेंपो संचालन के लिए बाईपास से बाकरगंज, सदर अस्पताल होते हुए रेलवे स्टेशन और रेलवे स्टेशन से बिंदकी बस स्टाप, नऊवाबाग होते हुए बाईपास रूट निर्धारित किया गया था। ई-रिक्शा के लिए रेलवे स्टेशन से सदर अस्पताल, बाकरगंज होते हुए ज्वालागंज बस स्टाप और ज्वालागंज बस स्टाप से पीरनपुर, वर्मा चौराहा होते हुए रेलवे स्टेशन रूट देने की बात हुई थी।
पहले ही जताया था रूट से संचालन का अंदेशा
अमर उजाला ने जैसा अदेशा जताया था वैसा ही हो रहा है दोनों वाहन एक साथ सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। इस मामले में एआरटीओ प्रवर्तन संजय तिवारी कहते हैं कि इस दिशा में प्रयास चल रहा है। जल्द दोनों सवारी वाहन अलग-अलग रूट पर चलने लगेंगे। दूसरी ओर जिला प्रशासन अब इस मुद्दे पर कुछ भी साफ कहने से बच रहा है।