फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Roads ruined by Holika Dahan, five lakhs will be spent to improve

Fatehpur News: होलिका दहन से सड़कें बर्बाद, सुधारने में खर्च होंगे पांच लाख

Mon, 13 Mar 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 13 Mar 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Roads ruined by Holika Dahan, five lakhs will be spent to improve
फतेहपुर। होलिका दहन में नगर पालिका की करीब पांच लाख कीमत की सड़कें जल गईं। मानक विहीन होलिका जलाने से नगर पालिका का यह नुकसान हुआ। होलिका में सड़कों पर बिछा डामर जलने से सड़कें काली पड़ गई हैं। वाहनों के निकलने से कुछ ही समय में इन स्थानों पर सड़क उखड़ जाएंगी और गड्ढे बन जाएंगे।
विज्ञापन

शहर में नगर पालिका की सड़कों पर 54 स्थानों पर होलिका दहन हुआ। ईंट बिछाने के बाद मिट्टी व रेत की परत बिछाए बिना सड़कों पर होलिका दहन हुआ। आस्था से जुड़ा मामला होने के कारण नगर पालिका ने इसका विरोध भी नहीं किया। होलिका स्थलों की सफाई होने के बाद इन स्थानों पर सड़कों का रंग काला दिखाई पड़ रहा है। कुछ स्थानों पर गिट्टी भी उखड़ गई हैं। शहर के राधानगर, अंदौली पुलिया, वर्मा चौराहा, पीरनपुर, देवीगंज, ज्वालागंज, रानी कालोनी, पटेलनगर, पत्थरकटा चौराहा, लालबहादुर शास्त्री चौराहा, अवंतीबाई चौराहा समेत सभी स्थानों पर सड़कें खराब हो गई हैं।
विज्ञापन

अवर अभियंता सिविल अमित जायसवाल का कहना है कि आस्था से जुड़ा मामला होने के कारण होलिका लगाने से रोका नहीं जा सकता है। शहर की अधिकांश होलिकाएं सड़क पर जलाई जाती हैं। होलिका दहन के बाद कुछ ही समय पर यहां की सड़क उखड़़ जाती हैं। इन स्थानों पर सड़कों की मरम्मत कराने में करीब पांच लाख तक खर्च हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

......................................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed