फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   road,mud,mazhagwan,fathepur news,filled

मौरंग ढुलाई में कीचड़ से लबालब हुई मझगवां की सड़क

Tue, 26 Jan 2021 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
road,mud,mazhagwan,fathepur news,filled
गीली मौरंग के परिवहन के कारण दलदल बनी मझगवां गांव की सड़क - फोटो : FATEHPUR
किशनपुर। जलधारा के नजदीक मौरंग निकालने के कारण एक ओर जहां नदी के स्वरूप पर बदलाव होने की आशंका बनी हुई है। वहीं इस गीली मौरंग ने सड़क का हुलिया तो बिगाड़ दिया है।
विज्ञापन

बात हो रही है किशनपुर के मझगवां गांव की। जहां दिन रात ढुलाई में लगे वाहनों से गिरने वाले पानी ने सड़क को दलदल में बदल दिया है। सरकार को राजस्व प्राप्त हो रहा है और गांव के लोगों को उसके बदले नरक जैसी जिंदगी।
विज्ञापन

किशनपुर के मझगवां मौरंग खदान से रात-दिन मौरंग से लदी ओवरलोड गाड़ियां निकल रही है। जिन वाहनों से मौरंग का परिवहन हो रहा है। उन वाहनों की ट्रालियों से पानी गिरता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की मानें तो खनन के बाद गीली मौरंग सीधे वाहनों पर लोड कर दी जाती है। ऐसे में वाहन के निकलने पर पानी नीचे से गिरता रहता है। मजबूरन ग्रामीण इस कीचड़ से भरी सड़क से निकलते हैं।
हैरत की बात ये है कि खदान संचालन से पहले संचालकों द्वारा खनिज न्यास के तहत गांव के विकास के लिए बड़े-बड़े वायदों का पुलिंदा प्रशासन को सौंपा जाता है।

मगर एक बार खनन व परिवहन शुरू हुआ तो गांव के लोग नरक जैसी जिंदगी जीने को विवश हो जाते है। इस संबंध में खनन अधिकारी अजीत पांडेय का कहना है कि ऐसा कोई नियम नहीं है कि रोड खराब हो रही है तो उसे घाट संचालक बनवाएंगे।
यदि सड़क खराब होने से खनन प्रभावित हो रहा है तभी घाट संचालक रोड बनवाते हैं। अन्यथा इसका खनन विभाग या घाट संचालक से कोई लेनादेना नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed