फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Road leading to heavy rains in Asherbazar

असोथर में तेज बारिश से सड़कें लबालब

Thu, 05 Jul 2018 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
Road leading to heavy rains in Asherbazar
water logging - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मानसून का भी अजब हाल है। शहर व आसपास इलाके में कभी तेज धूप तो कभी बादल रहे। पर, असोथर में एक घंटे झमाझम बारिश हुई। मौसम के इस मिजाज से उमस भरी गर्मी बढ़ गई है।  
विज्ञापन

असोथर में शाम तीन से चार बजे तक झमाझम बारिश हुई। इससे प्रताप नगर झाल, बस अड्डा और बाजार में सड़क व गली में पानी भर गया। लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। तेज बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। बारिश में भीगते हुए किसान खेतों में पहुंच गए और बारिश के पानी को रोकने के लिए खेत में मेड़ बांधनेे में जुट गए। किसानों का कहना है कि इस बारिश से असिंचित क्षेत्र में बुआई शुरू हो जाएगी। खेत में पानी भरने से धान की रोपाई का काम भी तेजी से शुरू होगा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि नौ जुलाई तक छिटपुट बारिश होगी। इसके बाद तेज बारिश होने की संभावना है। दूसरी ओर शहर व अन्य इलाकों में बारिश नहीं हुई। दिन भर चटख धूप रही। हालांकि अपरान्ह चार बजे के बाद आसमान में बादल छाए रहे और उमस रहा।  
विज्ञापन


तेज आंधी, बारिश से गिरी स्कूल की दीवार  
जहानाबाद। बुधवार रात तेज हवा और बारिश से एक निर्माणाधीन विद्यालय की दीवार गिर गईं। इससे विद्यालय प्रबंधन का करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। देवमई विकास खंड के चक मोहद्दीपुर गांव के रामशिव शिक्षा निकेतन हाईस्कूल के दूसरी मंजिल में भवन निर्माण का कार्य चल रहा था। प्रबंधक रामचंद्र उत्तम ने बताया कि तीन कमरों की दीवार बन गई थी। उसमें लिंटर डालने का काम बचा हुआ था। बुधवार की रात तेज आंधी व बारिश से दीवार गिर गई हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed