फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   road,jaam,bajat

बाईपास गजट का काम पूरा, जल्द शुरू हो सकता निर्माण

Mon, 23 May 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
road,jaam,bajat
बिंदकी। बिंदकी बाईपास का निर्माण जल्द शुरू हो सकता है। विभाग ने जमीन अधिग्रहण से जुड़ी औपचारिकता पूरी कर ली है। शासन से बजट मिलते ही बाईपास का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बिंदकी बाईपास का निर्माण 2011 में 8.25 करोड़ की लागत से शुरू हुआ था। इसकी लंबाई पांच किमी है। बाईपास निर्माण के लिए 422 किसानों की सहमति के आधार पर जमीन के बैनामे होने थे, लेकिन कुछ काश्तकारों और पीडब्ल्यूडी के बीच सर्किल रेट को लेकर सहमति नहीं बन सकी थी। इस कारण 50 मीटर बाईपास का निर्माण कार्य पिछले 11 साल से अटका पड़ा था।
विज्ञापन

अधूरे बाईपास का निर्माण पूरा कराने के लिए बचे किसानों की भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई है। विभाग ने गजट का काम पूरा करा लिया है। इसके तहत 0.8242 हेक्टेअर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। निर्माण शुरू कराने के लिए शासन से अतिरिक्त बजट मांगा गया है। इसके मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिंदकी। बाईपास का निर्माण पूरा होने पर कस्बे के अंदर से भारी वाहनों का आवागमन बंद होगा और सड़कें खराब होने से बचेंगी। भारी वाहनों के कारण आए दिन लगने वाले जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

- एसडीएम अवधेश निगम ने बताया कि करीब 90 लाख के बजट की आवश्यकता है, इसकी डिमांड भेजी गई है। पूरी संभावना है कि बजट जल्द स्वीकृत होगा, इसके बाद बाईपास निर्माण की सभी बाधाएं दूर हो जाएंगी और निर्माण शुरू कराया जाएगा।
- निर्माण कार्य की लागत- 8.25 करोड़
- स्वीकृत वित्तीय वर्ष - 2011-12
- लंबाई-पांच किमी
- किसानों की भूमि का उपयोग- 422
- अधूरा निर्माण- 50 मीटर
...............................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed