फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   road is damaged people are crossing railway track

रेलवे कालोनी का रास्ता हुआ ध्वस्त, परेशानी बढ़ी

Sun, 12 Sep 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
road is damaged people are crossing railway track
रेलवे कालोनी के खस्ताहाल रास्ते पर भरा पानी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
खागा। रेलवे स्टेशन के पार रेलवे कालोनी में रहने वाले लोगों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों में तब्दील रास्ते में बारिश का पानी इस कदर भरा है कि यहां से निकलना मुश्किल है। लोगों को रेलवे ट्रैक पार करके आना जाना पड़ रहा है। गंदगी, जल जमाव के बीच सफाई न होने से लोग परेशान हैं। रेलवे कर्मचारी यूनियन ने सड़क बनवाने की मांग की है। समस्या दूर न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

नार्थ सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार सरोज, अंकित, श्याम सिंह भदौरिया, कोषाध्यक्ष कीर्ति प्रकाश कुशवाहा ने बताया कि कॉलोनी में करीब 95 परिवार रहते हैं। कालोनी को जाने वाला रास्ता नहीं बनने से गंदगी फैल गई है। जरा सी बारिश होते ही रास्ते में पानी भर जाता है। ऐसे में लोगों को गंदगी से
विज्ञापन

निकलना पड़ता है या फिर रेलवे ट्रैक से निकलना पड़ता है। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। इस समस्या को यहां के लोगों ने कई बार अधिकारियों क ेसामन उठाया लेकिन समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया। अब हालात यह हैैं कि यहां से निकलना ही लगभग बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर। शादीपुर रेलवे क्रासिंग पर रोज राहगीर घंटों जाम में जूझते हैं। शनिवार को दोपहर में रेलवे क्रासिंग खुलने के आधा घंटे तक वाहनों की लाइन लगी रही। 50 नंबर गेट पर बने आरओबी की सड़क खराब होने से शादीपुर क्रासिंग में जाम लग रहा है। खराब सड़क से बचने के लिए बाइक और चार पहिया वाहन चालक शादीपुर क्रासिंग से निकलते हैं। क्रासिंग बंद होते ही वाहनों की लाइन लग जाती है। चार पहिया और ई-रिक्शा आड़े तिरछे खड़े हो जाते हैं। क्रासिंग खुलने के बाद भी वाहनों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed