फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Rising with the sun bloom voting

धूप खिलने के साथ बढ़ती गई वोटिंग

Sun, 06 Dec 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Sun, 06 Dec 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Rising with the sun bloom voting

ग्राम पंचायत के तीसरे चरण का मतदान शनिवार को कई

विज्ञापन
जगहों पर झड़पों के बीच संपन्न हुआ। प्रशासनिक चौकसी के बावजूद दावेदार और उनके समर्थक आपस में टकराते रहे।। इसके बावजूद सदर तहसील के भिटौरा व हंसवा ब्लाक तथा खागा के हथगाम ब्लाक क्षेत्र के मतदान मेें कुल 71.8 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा 72.8 प्रतिशत मताधिकार का प्रयोग हथगाम के मतदाताओं ने किया। जबकि हंसवा में 70.5 फीसदी वोट पड़े। हंसवा ब्लाक के सेमरी ग्राम पंचायत के चुनाव में बूथ नंबर नौ और 10 में प्रधान पद के दो प्रत्याशियों के बीच फर्जी वोटिंग को लेकर हाथापाई हो गई। रमवां गांव में निवर्तमान प्रधान के पक्ष में वोटिंग करने का दबाव बनाने वाले लेखपाल को खदेड़ दिया गया। वहीं हथगाम ब्लाक के मोहलिया गांव के मतदाता जगमोहन का शव निवर्तमान प्रधान की गाड़ी मेें मिलने से वोटरों में दहशत रही।

इस चरण का चुनाव 214 ग्राम पंचायत व 2712 ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य पद के लिए हुआ। इन पदों के लिए 3 हजार 959 दावेदार मैदान में रहे।

इनकी किस्मत का फैसला करने के लिए 4 लाख 10 हजार से ज्यादा मतदाताओं को करना था। सुबह सात बजे से शुरू वोटिंग धूप खिलने के साथ बढ़ती गई।

मतदाता लोकतंत्र के उत्सव का भागीदार बनने के लिए घरों से निकल कर बूथ के बाहर लगी लाइनों का हिस्सा बनते रहे। सुबह नौ बजे मतदान का प्रतिशत 11.3 रहा।

जो अपरांह् 11 बजे 28.9 पर जा पहुंचा। दोपहर एक बजे 47.1 प्रतिशत मतदाता भाग्यविधाता बन चुके थे। दोपहर तीन बजे तक 61.25 फीसदी मतदान हो गया। यह प्रतिशत मतदान की समाप्ति पर 71.8 पर पहुंच कर खत्म हुआ।

ब्लाकवार मतदान प्रक्रिया पर नजर दौड़ाएं, तो हंसवा की 58 ग्राम पंचायतों के एक लाख 36 हजार के करीब मतदाताओं के सापेक्ष 70.5 प्रतिशत ने मतदाधिकार का प्रयोग किया।

भिटौरा ब्लाक की 81 ग्राम पंचायत के एक लाख 39 हजार मतदाऌताओं में से 72 फीसदी ने वोटिंग की। जबकि हथगाम की 75 ग्राम पंचायत में शामिल एक लाख 34 हजार मतदाताओं के सापेक्ष 72.8 फीसदी मतदाता भाग्यविधाता बनने को सामने आए।

उधर, पिछले दो चरणों में हुई छिटपुट वारदातों के मद्देनजर अतिरिक्त चौकसी के बावजूद प्रत्याशी और उनके समर्थकों के बीच जगह जगह पर टकराहट देखने को मिलती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed