फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Rind river is dry and closed canal

रिंद नदी सूखी और बंद पड़ी है कैनाल

Mon, 11 Jan 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Mon, 11 Jan 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Rind river is dry and closed canal

खजुहा विकास खंड का बहादुरपुर पंप कैनाल रिंद नदी के

विज्ञापन
सूखने से बंद हो गया। इससे दर्जनों गांव की हजारों बीघे फसल बर्बाद हो रही है। किसानों में हड़कंप मचा है। विगत दो वर्षों से ओलावृष्टि व सूखे की मार से बर्बाद किसानों ने नदी में नहरों व अन्य किसी उपाय से पानी छोड़ने की मांग की है।

खजुहा विकास खंड के रिंद नदी के तटवर्ती गांव डांडा अमौली, रणमस्तपुर, गांजर, रामधीनपुरवा, बहादुरपुर, हबीबपुर, मोहतमपुर, भारतपुर सहित दर्जनों गांव के किसानों की सिंचाई सुविधा के लिए बहादुरपुर पंप कैनाल कांग्रेस शासन काल में 1969 में बनवाया गया था। जिससे किसानों की खेती ठीक हो गई थी।

इस क्षेत्र का किसानों के परिवारों का भरण पोषण चलने लगा था। विगत दो वर्षों से दैवी आपदा के तहत ओलावृष्टि व सूखे के शिकार किसानों को ऐन वक्त पर पंप कैनाल ने भी धोखा दे दिया।

क्षेत्र के किसानों में पूर्व प्रधान पप्पू, शब्बीर, शमसुद्दीन, मुशीर, शैलेंद्र, छेद्दा, संदीप पटेल, देवेंद्र यादव आदि ने कहा कि शासन व प्रशासन को रिंद नदी में पानी पहुंचाने की व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित कराया जाए वरना इस क्षेत्र का किसान भुखमरी की कगार पर आ जाएगा।

पंप कैनाल के आपरेटर जीत सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से नदी में बंधा लगवा कर पानी रोकने का प्रयास किया था। ऊपर से ही पानी न आने के कारण मशीनें बंद हो गई हैं। किसानों को पानी देने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed