फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Responsible principals created in the laptop distribution

लैपटाप वितरण में प्रधानाचार्यों को बनाया जिम्मेदार

Sat, 17 Dec 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Sat, 17 Dec 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Responsible principals created in the laptop distribution
जीआईसी के सभाकक्ष में डीआईओएस की बैठक में मौजूद प्रिंसिपल - फोटो : अमर उजाला
 लैपटाप वितरण के लिए बच्चाें को सूचना देने, लाने और ले जाने की पूरी जिम्मेदारी प्रधानाचार्यों को दी गई है। इसके लिए उन्हें जवाबदेह भी बनाया गया है। शुक्रवार को राजकीय इंटर कालेज सभागार में हुई बैठक में इस बारे में दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीआईओएस नंदलाल यादव ने बताया कि जिले में मुख्यमंत्री का लैपटाप बांटने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम की तारीख अभी तय नहीं है। ऐसी हालत में माध्यमिक शिक्षा विभाग अपने स्तर से तैयारी पूरी कर रहा है। जिन स्कूलों के मेधावियों को लैपटाप मिलने हैं, उनके प्रिंसिपलों की जिम्मेदारी है कि अपने यहां के चयनित बच्चों को सूचना दे दें। बच्चों को साथ लेकर कार्यक्रम स्थल तक आएं और वापस सुरक्षित पहुंचाने तक उनकी ही जिम्मेदारी रहेगी। इसमें किसी तरह की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


सभी प्रिंसिपलों को चयनित बच्चों की सूची दी गई। बाद में सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत और मदरसा बोर्ड से संचालित प्रिंसिपलों की भी बैठक कर उन्हें चयनित लाभार्थियों की सूची बांटी गई। दूसरी ओर नायब तहसीलदार दूधनाथ यादव ने वितरण के लिए आए लैपटापों की गुणवत्ता की जांच की। शुक्रवार को स्काउट भवन में एचपी के प्रोजेक्ट मैनेजर आजाद सिंह ने लैपटाप चलाकर दिखाया। जिले में बोर्ड परीक्षा 2015 और 2016 के 1494 मेधावियों के लिए लैपटाप वितरण के लिए आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed