फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Republic Day celebration, DM hoisted tricolor in Collectorate

Fatehpur News: गणतंत्र दिवस की धूम, कलक्ट्रेट में डीएम ने फहराया तिरंगा

Mon, 27 Jan 2025 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Republic Day celebration, DM hoisted tricolor in Collectorate
कलश यात्रा निकालती चंद्रशेखर इंटर कालेज की छात्राएं।  - फोटो : कलश यात्रा निकालती चंद्रशेखर इंटर कालेज की छात्राएं।
फतेहपुर। जिले में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनया गया। कलक्ट्रेट में डीएम ने तिरंगा फहराया। डीएम ने कलक्ट्रेट परिसर स्थित महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शिक्षण संस्थाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। राजनैतिक दलों के कार्यालय में भी तिरंगा फहराने के बाद गोष्ठियों में देश की आजादी में शहीदों की यादें ताजा की गईं।
विज्ञापन

रविवार को सुबह 8.30 बजे कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी, विकास भवन में सीडीओ पवन कुमार मीना ने तिरंगा फरहराया। इसके बाद महापुरुषों की प्रतिमाओं के साथ चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। गांधी सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के साथ अमर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा नगर पालिका में चेयरमैन राजकुमार मौर्य, बीएसए कार्यालय में बीएसए भारती त्रिपाठी, डायट में प्राचार्य संजय कुमार कुशवाहा, डीआईओएस कार्यालय में डीआईओएस राकेश कुमार ने तिरंगा फहराया। इस दौरान कार्यालय में मिष्ठान वितरण हुआ।
विज्ञापन

शिक्षण संस्थानों में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। तिरंगा फहराने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहा। जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में तिरंगा फहराने के बाद प्रबंधक अजय प्रताप सिंह ने महापुरुषों से संबंधित जानकारी दी। प्रधानाचार्य विनय प्रताप ने मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज में प्रबंधक राकेश त्रिवेदी ने तिरंगा फहराया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। महर्षि विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य प्रमोद त्रिपाठी, चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल चित्रांशनगर में व्यवस्थापक संजय श्रीवास्तव ने तिरंगा फहराया। आरवीएस इंटरनेशनल स्कूल में समाजसेवी विजय प्रताप सिंह ने भी तिरंगा फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

द ओक पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य करिश्मा सिंह एवं प्रबंधक रोहिताभ सोलंकी के साथ काउंसलर शाजिया जहरा ने तिरंगा फहराया। सेंट जेवियर्स स्कूल आबूनगर में मुख्य अतिथि विवेक आनंद गुप्त, विद्यालय प्रबंधक नितीश कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में तिरंगा फहराकर गणतंत्र दिवस मनाया गया।
धाता प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत के नव निर्मित भवन में नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सरोज और ईओ अजीत कुमार बागी ने तिरंगे को सलामी दी।
सहिली प्रतिनिधि के अनुसार, तेलियानी ब्लॉक के सहिली महिला संकुल समिति के अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, प्रबंधक ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर सचिव ऊषा देवी, कोषाध्यक्ष माधुरी देवी, प्रबंधक रोशनी देवी उपाध्यक्ष सीता देवी, अख्तारी बेगम, आराधना देवी, कल्पना देवी आदि सभी सदस्य रहे।
अमौली प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के विद्यालयों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुत किए। बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। ज्ञान भारती इंटर कॉलेज के संस्थापक राजेंद्र तिवारी ने झंडारोहण किया। डिघरुवा इंटर कॉलेज डिघरुवा में प्रबंधक डॉ. उत्प्रेक्षा त्रिवेदी ने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। विशंभर नाथ विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अध्यक्ष रेणुका पांडे ने बच्चों को सम्मानित किया। बुढ़वा के गंगाचरण सधारी लाल इंटर कॉलेज में प्रबंधक भूप नारायण सचान, प्रधानाचार्य श्रीपाल पासवान ने झंडारोहण किया। सठिगवां में शहीद विजय कुमार पांडे , झाऊपुर में शहीद विजयपाल यादव, चांदपुर में शहीद अतुल सिंह की प्रतिमा में श्रद्धांजलि अर्पित की।
शाह प्रतिनिधि के अनुसार, बहुआ ब्लॉक के दसवां मील स्थित चंद्रशेखर इंटर कॉलेज में बच्चों ने झांकी निकाली। इसमें बच्चों ने महाराणा प्रताप, महात्मा गांधी, पुलिस की झांकी शामिल रही।
बकेवर प्रतिनिधि के अनुसार, गायत्रीपुरम पर्यावरण केंद्र में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के बाद बेटियों और सभी वर्ग के पुरुषों ने धनुष-बाण चलाने का प्रशिक्षण लिया। इस दौरान मुरली निषाद, अनुभव उमराव, सीमा देवी, आराध्य उमराव, चंद्रभानु पटेल, अवनी उमराव, इं. रमेश वर्मा मौजूद रहे।
जहानाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बे में गणतंत्र दिवस परंपरागत तरीके से मनाया गया। नगर पंचायत में अध्यक्ष आबिद हसन ने ध्वजारोहण कर ईओ पंकज कुमार के साथ सफाई कर्मचारियों को यूनिफॉर्म वितरित किया। आदर्श इंटर कॉलेज, विकास विद्या मंदिर, विवेक नंद संस्थान, ज्ञानदीप इंटर कॉलेज बीएनयू महाविद्यालय में ध्वजारोहण किया गया।
बिंदकी प्रतिनिधि के अनुसार, गणतंत्र दिवस पर तहसील सभागार में एसडीएम प्रभाकर त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। नगर पालिका में अध्यक्ष राधा साहू और ईओ निरुपमा प्रताप ने भी झंडारोहण किया। नगर में जगह-जगह कई व्यापारिक संगठनों ने भी ध्वजारोहण किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय महिला महाविद्यालय, नगर पालिका नेहरू इंटर कॉलेज, दयानंद इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल, होली चिल्ड्रेन जूनियर हाईस्कूल, मां शारदा पब्लिक स्कूल, अभय प्रताप सिंह डिग्री कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सहित सभी विद्यालयों में ध्वजारोहण हुए।
अल्लीपुर प्रतिनिधि के अनुसार, मलवां ब्लॉक के हंस ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस की धूम रही। सुबह विद्यालय परिवार ने प्रभात फेरी निकली।
खागा प्रतिनिधि के अनुसार, गणतंत्र दिवस पर स्कूल व कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हुए। इसमें बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में झंडा फहराकर राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। तहसील खागा में एसडीएम अभिनीत कुमार ने झंडा फहराया।
नगर पंचायत खागा में अध्यक्ष गीता सिंह, ऐरायां ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख अनुज प्रताप सिंह, आशा बालिका इंटर कॉलेज में प्रबंधक अभय प्रताप सिंह, कमला बालिका इंटर कॉलेज में प्रबंधक अनुपम पांडेय ने झंडा फहराया। जेएस कॉन्वेंट में प्रधानाचार्य विनोद सिंह व प्रबंधक अजय सिंह ने झंडा फहराया। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रबंधक सुरेश गुप्ता, अध्यक्ष प्रताप सिंह और प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह ने झंडा फहराया।
जाफरगंज प्रतिनिधि के अनुसार, खजुहा ब्लॉक के सभी विद्यालयों में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। मदर टेरेसा इंटर कॉलेज गढ़ी, सर्वोदय इंटर कॉलेज कसियापुर, जगदंबा महिला महाविद्यालय मऊ देव आदि विद्यालयों में हर्षोल्लास के साथ पर्व की धूम रही।
चौडगरा प्रतिनिधि के अनुसार, सर्वोदय इंटर कॉलेज गोपालगंज में प्रबंधक राज्यवर्धन सिंह, सांदीपनि बाल भारती विद्यालय अदमापुर कोरसम में प्रबंधक आशीष सिंह, वानी इंटरनेशनल एकेडमी अलीपुर में प्रबंधक वीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ वीरू, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज चौडगरा में प्रबंधक राकेश शास्त्री, बिंदकी प्लास्टो फैब प्रा.लि. चौडगरा में डायरेक्टर प्रमोद गुप्ता, डॉ. डेयरी रामपुर चौडगरा में प्रबंधक राजेश मिश्र, आर पी मिश्रा फार्मेसी कालेज में डायरेक्टर पवन मिश्रा ने झंडा फहराया। सभी संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मिठाई वितरित की गई।
हसवा प्रतिनिथि के अनुसार, ब्लॉक प्रमुख विकास पासवान ने ब्लॉक पर झंडा रोहण किया। क्षेत्र के ग्राम पंचायत एकारी, अतरहा, शाहीपुर व अन्य गांवों में ग्राम प्रधान ने झंडारोहण कर मिष्ठान वितरित किया गया। जूनियर स्कूल कोर्रा सादात में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से सभी का दिल जीत लिया। स्वामी चंद्र दास इंटर कॉलेज, नागा निर्वाण इंटर कॉलेज, ओपी यादव इंटर कॉलेज व हसवा बीआरसी में ध्वजारोहण हुआ।
...............
यह आजादी कितनों की ही कुर्बानी का प्रतिफल...

फतेहपुर। शैलेंद्र साहित्य सरोवर की रविवार को काव्य गोष्ठी हुई। मुराइनटोला हनुमान मंदिर में हुई गोष्ठी में कवि शैलेंद्र कुमार द्विवेदी ने पढ़ा कि यह आजादी कितनों की ही कुर्बानी का प्रतिफल, अमर शहीदों की थाती है, प्राणों से प्यारी है। बलिदानी-दीवानों ने इस पर सर्वस्व लुटाया, सींची गई लहू से इसकी पावन फुलवारी है।


गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए कवि केपी सिंह कछवाह ने पढ़ा कि मातु सरस्वती आइए, मंच करो स्वीकार। वाणी में रस छंद भर, करो नवल शृंगार। पुन: पढ़ा कि भारत का गणतंत्र पर्व यह सबको मंगलमय हो। सभी कामनाएं हों पूरी, हर बाधा का क्षय हो। डॉ. सत्य नारायण मिश्र ने पढ़ा कि संतों की सेवा करो, हो परहित का काम। अगर निज भला चाहते, जपो राम का नाम।




कवि दिनेश कुमार श्रीवास्तव ने पढ़ा कि करें कुंभ स्नान सब, शुभ अवसर का योग। जल्दी आएगा नहीं, यह दुर्लभ संयोग। शिव सागर साहू ने पढ़ा कि जियें स्वदेश के लिए, मरें स्वदेश के लिए। विपत्ति, विघ्न से न हम डरें स्वदेश के लिए। प्रदीप कुमार गौड़ ने पढ़ा कि अधिकारों की बातें ज्यादा, कर्तव्यों की चर्चा कम। इससे प्रगति नहीं होती है, पक्की बात समझ लें हम। विनय कुमार दीक्षित ने पढ़ा कि आके दुनियां में लोगों पे उपकार कर। अपने सर पे तू पापों का बोझा न धर।



...................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed