{"_id":"628a8a5d116b5d2cb37b5a62","slug":"report-thagi-vija-fatehpur-news-knp6982946183","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूरिस्ट वीजा थमाकर दो लोगों से तीन लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूरिस्ट वीजा थमाकर दो लोगों से तीन लाख ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। टूरिस्ट वीजा थमाकर दो लोगों से तीन लाख रुपये की ठगी की गई। एसपी के आदेश पर आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
मलवां थाना क्षेत्र के कांधी गांव निवासी नरेश का आरोप है कि बिंदकी कोतवाली के जिगनी के रहने वाले ईशा खान और उसके बेटे मूसा खान ने सऊदी अरब भेजने के लिए उससे दो लाख रुपये एक साल पहले लिए थे। इसके बाद सऊदी की जगह दुबई का टूरिस्ट वीजा और टिकट थमा दिया।
जब उसने दुबई जाने से मना कर दिया तो उसका पासपोर्ट भी पिता-पुत्र ने रख लिया और दोबारा वीजा-टिकट कराने की बात कही। इसके बाद से गोलमोल जवाब दे रहे हैं। इसी तरह पिता-पुत्र ने रामू निवासी जमरावां थाना हुसैनगंज से भी न सिर्फ एक लाख की ठगी की बल्कि फर्जीवाड़े के चलते उसे छह दिन तक एयरपोर्ट चौकी में बैठना पड़ा था। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।