Fatehpur: घर में घुसकर युवती से छेड़खानी और मारपीट, दहशत में मां-बेटी ने घर भी छोड़ा, तीन पर रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर जिले में खागा क्षेत्र के सिठियानी गांव में डेढ़ महीना पहले घर में घुसकर एक युवती से छेड़खानी व मारपीट के मामले में शनिवार को तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली क्षेत्र के सिठियानी गांव की रहने वाली एक युवती अपनी वृद्ध मां के साथ रहती है।
उसने कोतवाली में बताया कि 10 दिसंबर की शाम करीब छह बजे पड़ोसी पित्तन बुरी नियत से घर में घुस आया। उसके साथ छेड़छाड़ की, तो उसने विरोध किया। इस पर पित्तन ने गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। युवती की चीख सुनकर मां भी आ गई।
तब मां ने बीच-बचाव करना चाहा, तो पित्तन ने उन्हें भी पीट दिया। चीख-पुकार मचने पर पित्तन की पत्नी अंजू देवी व साला संतोष लाठी-डंडा लेकर घुस आए और उसे व उसकी मां को पीटने लगे। मारपीट से घबराई युवती व मां गांव छोड़कर अपने रिश्तेदारी फतेहपुर चले गए।
युवती का पैर सही होने पर मां को लेकर शनिवार को खागा कोतवाली पहुंची। इंस्पेक्टर क्राइम प्रदीप कुमार ने बताया कि युवती की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। इसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।