फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Register tearing pages Pinning Down slogan

रजिस्टर के पन्ने फाड़ लगाए मुर्दाबाद के नारे

Thu, 16 Apr 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Thu, 16 Apr 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Register tearing pages  Pinning Down slogan

बुधवार को बिंदकी नगर पालिका बोर्ड की बैठक अराजकता के बलि चढ़ गई। आधा दर्जन प्रस्ताव पर चर्चा कराने की मांग ठुकराने पर सभासदों के एक गुट का गुस्सा चेयरमैन के खिलाफ भड़क गया।

विज्ञापन


नोकझोंक हाथापाई और तोड़फोड़ में बदल गई और इस बीच कार्रवाई रजिस्टर के पन्ने फाड़ डालने के साथ चेयरमैन मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। बुधवार को बुलाई गई बोर्ड बैठक के पहले पूर्व सभासद अनीस डायमंड के नेतृत्व में सैकड़ाें नागरिकों ने चेयरमैन का घेराव कर समस्याओं का समाधान न कराये जाने पर खरी- खोटी सुनाई।
विज्ञापन


इसके बाद बोर्ड बैठक में आधा दर्जन प्रस्तावों पर चर्चा होनी थी। इसमें सभासद कामता यादव, हरिशंकर गुप्ता, सुनील पाल, कमलेश ओमर के नेतृत्व में सभासदों ने बिंदुवार चर्चा कराने की मांग की। इसे ठुकरा देने पर बैठक में दोनों गुटों में नोकझोंक शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोधी सभासदों ने मनमानी रवैया व भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों की झड़ी लगाई तो चेयरमैन के समर्थक सभासद रजिस्टर में हस्ताक्षर करने लगे। इसी बीच बगैर चर्चा कराए हस्ताक्षर करने के विरोध मे छीनाझपटी शुरू हो गई। रजिस्टर के पन्ने फाड़ दिए गए।

तोड़फोड़ और हंगामे से स्थिति बिगड़ती देख चेयरमैन नीलम सोनी कार्रवाई रजिस्टर लेकर अपने समर्थक सभासदों के साथ पीछे के दरवाजे से निकल कर आवास चलीं गई।

मुर्दाबाद के नारे  लगाते पहुंचे कोतवाली व तहसील
नगर पालिका बोर्ड बैठक में चेयरमैन की कथित तानाशाही से आहत सभासदों व नागरिकों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। कार्रवाई रजिस्टर लेकर चले जाने के बाद विरोधियों ने ‘चेयरमैन नीलम सोनी मुर्दाबाद’, ‘भ्रष्टाचार बंद करो’ आदि नारे लगाकर अपना विरोध जताया।

नारेबाजी करने के बाद सभी लोग मुगलरोड, अंबेडकर चौराहा होते हुए कोतवाली व तहसील पहुंचे और एसडीएम और तहसील को इस संबंध में शिकायती पत्र सौंपे। इसमें उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए नियम विरुद्ध कार्य करने वाली चेयरमैन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

चेयरमैन के आदेश पर अधिशासी अधिकारी ने भी दी तहरीर
बैठक में हंगामा करने वाले सभासदों के खिलाफ चेयरमैन ने भी मोर्चा खोल दिया। देर शाम उनके आदेश के बाद अधिशासी अधिकारी ने भी कोतवाली में विरोधियों के खिलाफ तहरीर दी है।


जानकारी मिली है चेयरमैन नीलम सोनी के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी विशाल सिंह ने तहरीर में आरोप लगाया है कि सभासद सुनील पाल, हरिशंकर गुप्ता ने मीटिंग के दौरान रजिस्टर का पन्ना फाड़ डाला और सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाई है।

कोतवाल आरएस सोनकर ने बताया के दोनो पक्षों से मिली तहरीर पर मामले की जांच-पड़ताल कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed