फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Record absconding, the SP said intern

रिकार्ड में फरार, एसपी बोले नजरबंद

Thu, 28 Jul 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Thu, 28 Jul 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Record absconding, the SP said intern
जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती शौकी, समीप बैठे परिजन। - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली पुलिस ने चार लुटेरों को दबोच दो लूट की घटनाओं का मंगलवार को खुलासा किया था। मामले में फरार चार आरोपियों में से एक आरोपी पर पुलिस अपनी पैनी नजर रखे है, लेकिन जिला अस्पताल में उसके हालात को देखते हुए पुलिस उसकी गिरफ्तारी से बच रही है। पुलिस को अब इस आरोपी के स्वस्थ होने का इंतजार है ताकि उसे गिरफ्तार दिखाया जा सके।  
विज्ञापन



बता दें कि लोधीगंज इलाके में कानपुर सजेती के डीसीएम ड्राइवर धर्मेंद्र सिंह के साथ 20 जुलाई को 16 हजार रुपये की लूट हुई थी। मंगलवार को पुलिस ने लूटकांड का खुलासा करते हुए नसीम, फु रकान, अनिल, अमित को गिरफ्तार किया था। वहीं इसी मामले में आबूनगर इलाके के शौकी, आमिर, शेखू और कौशांबी के अकील को फरार घोषित किया है।
विज्ञापन



20 जुलाई की घटना के दूसरे दिन से ही शौकी जिला अस्पताल में भर्ती हो गया था। पुलिस ने खुलासे में उसे फरार घोषित किया है। अमर उजाला ने 25 जुलाई को प्रकाशित खबर में ही शौकी का खुलासा करते ही गायब वैन से तार जुड़े होने की बात कही थी। पुलिस के खुलासे के बाद मामला साफ हो गया है। इमरजेंसी वार्ड के बेड नंबर 17 पर इलाज करा रहे शौकी की निगरानी में पुलिस का कोई इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शातिर होने की वजह वह कभी भी चकमा देकर भाग सकता है।


वहीं कोतवाल आरके पांडेय ने बताया कि आरोपी घायल हालत में है। इस वजह से कोई दिक्कत नहीं है। उस पर निगरानी के  लिए ड्यूटी लगाई गई है। इधर एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि आरोपी शैलेंद्र उर्फ शौकी पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, उसकी हालत में सुधार आने के बाद गिरफ्तारी की जाएगी। अभी लिखा पढ़ी में उसकी गिरफ्तारी नहीं है, इस वजह से फरार घोषित है। गैंग के बाकी फरार सदस्यों की भी तलाश हो रही है। लूटी वैन का भी सुराग लगाया जा रहा है। मामले की जांच पूरी होने के बाद ही सब कुछ स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed