फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Rebellion on eight including former MLA in land dispute, case of sabotage

फतेहपुर: जमीन के विवाद में पूर्व विधायक पर बलवा, तोड़फोड़ का मुकदमा

Sun, 19 Feb 2023 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 19 Feb 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Rebellion on eight including former MLA in land dispute, case of sabotage
फतेहपुर। जमीन के विवाद में पूर्व विधायक और उसके पूर्व ब्लाक प्रमुख पुत्र समेत आठ के खिलाफ बलवा, मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

असोथर थाना क्षेत्र के छीतमपुर निवासी विजय लोधी, आनंद सिंह, विनोद सिंह ने बताया कि स्टेडियम के सामने स्थित प्लाट का 1998 में ज्वालागंज निवासी गुलशन लोधी उर्फ परमानंद से बैनामा कराया था। प्लाट में नींव भरवाकर छोड़ दी थी। दो साल पहले प्लाट में निर्माण कराने पहुंचे तो गुलशन लोधी, आनंद प्रकाश लोधी पूर्व विधायक, मनोज लोधी ने कब्जे से रोककर जान से मारने की धमकी दी। फिर दीवार ढहाकर प्लाट से भगा दिया। उसने मामले की संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की। जांच के बाद राजस्व विभाग ने प्लाट निर्माण की संस्तुति की।
विज्ञापन

अब 16 फरवरी 2023 को प्लाट में निर्माण करा रहे थे तभी करीब शाम चार बजे बीजेपी नेता और पूर्व विधायक आनंद प्रकाश लोधी, मनोज लोधी, अभिनव लोधी, आनंद के पुत्र पूर्व ब्लाक प्रमुख अक्षय लोधी, राजासिंह, अनवार, महताब अपने तीन चार समर्थकों के साथ पहुंचे। लाइसेंसी असलहे लेकर निर्माणाधीन प्लाट में खड़े होकर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। निर्माण बंद कराकर प्लाट से खदेड़ दिया। प्लाट की चहारदीवारी रात को ढहा दी। पुलिस ने मामले में पूर्व विधायक समेत आठ के खिलाफ बलवा, तोड़फोड़, गाली गलौज और धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। उधर, अक्षय लोधी ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने फर्जी मुकदमा दर्ज किया है। मामले की शिकायत एसपी से की गई है। जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed