फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Rate-the rate of Rs 10 coin being rejected

दर-दर ठुकराया जा रहा 10 रुपये का सिक्का

Wed, 19 Oct 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Wed, 19 Oct 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Rate-the rate of Rs 10 coin being rejected
10 के सिक्के - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

असली और नकली के फेर में 10 का सिक्का फंस गया है। बाजार में भ्रम की  स्थिति पैदा होने से यह दर-दर ठुकराया जा रहा है। छोटे और बड़े दुकानदारों में इस सिक्के को लेकर असमंजस है।  

विज्ञापन


एक पखवारे से 10 का सिक्का बाजार में बहस का मुद्दा बना हुआ है। दुकानदार और ग्राहक के बीच झिकझिक हो रही है। जितने मुंह उतनी बातें हो रही हैं। कोई रिजर्व बैंक आफ इंडिया का हवाला देकर इसका चलन बंद होने की बात कर रहा है तो कोई नकली 10 के सिक्कों की बाजार में बड़ी खेप होने की बात कह कर इस मुद्दे को हवा दे रहा है। ऐसे में असली सिक्का का चलन खतरे में पड़ता जा रहा है।
विज्ञापन


हर कोई पास में मौजूद इस सिक्के को जेब से जल्द से जल्द खपाना चाहता है। यही वजह है कि तमाम लोग इस सिक्के के एवज में आठ से पांच रुपये के एवज में खपाने को तैयार है। मंगलवार की सुबह शादीपुर चौराहा स्थित मामा चाय वाले की दुकान पर एक ग्राहक ने इस सिक्के को लेने से इनकार कर दिया। ग्राहक का कहना था कि यह सिक्का बंद हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाय की चुस्की ले रहे अन्य लोगों ने जब ऐसा न होने की बात कही तब जाकर इस ग्राहक ने सिक्का लिया। नासिरपीर के आंचल ने बताया कि दुकानदार यह सिक्का नहीं ले रहे हैं। जनता के बीच भ्रम बना है। नहर कालोनी के पास जनरल स्टोर की दुकान चलाने वाले ऋषभ पटेल कहते हैं कि स्टाकिस्ट साफ तौर पर यह सिक्का लेने से मना कर रहे हैं। ग्राहक बंधे होने की वजह से उनसे यह सिक्का लेने से इनकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे मेें दुकान में ऐसे सिक्कों का ढेर लगता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed