{"_id":"612d292f8ebc3ebeb825b19a","slug":"rape-with-70-years-old-fatehpur-news-knp6492033190","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 साल की वृद्धा से नशे में युवक ने दुष्कर्म किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 साल की वृद्धा से नशे में युवक ने दुष्कर्म किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसवा। थरियांव थाना क्षेत्र एक गांव में प्राथमिक स्कूल के चबूतरे पर रविवार रात सो रही 70 वर्षीय वृद्धा के साथ नशे में युवक ने दुष्कर्म कर डाला। उसके नाक, कान के जेवर भी नोंच ले गया। सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना थरियांव पुलिस को दी। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
वृद्धा 20 दिन पहले थरियांव के एक गांव स्थित मायके आई थी। भाइयों से अनबन के कारण वह गांव के प्राथमिक पाठशाला में रात को रुकती थी। पति की चार साल पहले मौत हो चुकी है। सोमवार रात वृद्धा स्कूल के चबूतरे पर लेटी थी। तभी 30 वर्षीय लक्ष्मी प्रसाद नशे में स्कूल परिसर में पहुंचा। वृद्धा के बगल में लेट गया। वृद्धा ने विरोध किया तो उसके नाक व कान से पहले जेवर नोचे और फिर दुष्कर्म किया।
रात में ही वृद्धा ने एक घर का दरवाजा खटखटाया और आपबीती बताई। सुबह वृद्धा के भाई ने पुलिस को सूचना दी। सीओ अनिल कुमार, थाना प्रभारी नंदलाल सिंह मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया। वृद्धा के कपड़े पुलिस को मिले, जिसमें खून के धब्बे लगे थे। पुलिस ने जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। सीओ अनिल कुमार ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
आरोपी को पकड़ने गई पुलिस को छत का दरवाजा तोड़ना पड़ा। छत के रास्ते पुलिस आरोपी के घर में दाखिल हुई। जहां आरोपी एक बक्से के अंदर छिपा था। पुलिस ने आरोपी को बक्से से निकाला और थरियांव थाने ले गई।
अरोपी नशे का लती है। नशे में होने के बाद पत्नी व तीन छोटे बच्चों को पीटता था। आए दिन पत्नी मारपीट से बचने के लिए बच्चों को लेकर पास के गांव में रहने वाली बहन के यहां चली जाती थी। गांव वालों का कहना है कि आए दिन शराब पीकर पूरे मोहल्ले वालों को गाली देता था।