{"_id":"68fa661829cb1cfada090059","slug":"rape-victim-accuses-youth-of-threatening-her-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-142781-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दुष्कर्म पीड़िता ने युवक पर लगाया धमकी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दुष्कर्म पीड़िता ने युवक पर लगाया धमकी देने का आरोप
विज्ञापन
खखरेरू। दुष्कर्म पीड़िता ने आरोपी पर धमकी देने का आरोप लगाकर प्रताड़ित करने की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने युवक का शांतिभंग में चालान किया है।
थाना क्षेत्र की एक गांव की महिला का आरोप है कि तीन साल पहले राजेश ने दुष्कर्म किया था। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसके बाद भी पीछा कर परेशान करता है। जब वह बेटे को स्कूल छोड़ने जाती है तो आरोपी रास्ते में अभद्र टिप्पणी करता है।
इस पर वह शहर में आकर रहने लगी। आरोपी वहां भी आ गया। अब फिर गांव लौट आई। महिला का आरोप है कि राजेश उस पर दबाव बनाता है कि वह पति से अलग हो जाए।
थानाध्यक्ष विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि ने बताया कि महिला का दुष्कर्म का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। शिकायत पर आरोपी का शांतिभंग में चालान किया गया है।