फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   rape,sachiv,order

दुष्कर्म मामले में पंचायत सचिव के खिलाफ दाखिल एफआर खारिज

Tue, 10 May 2022 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
rape,sachiv,order
फतेहपुर। एक महिला से दुष्कर्म के मामले में ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ दाखिल एफआर कोर्ट ने खारिज की है। कोर्ट ने मामले की नए सिरे से विवेचना कराए जाने का पुलिस को आदेश दिया है।
विज्ञापन

न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर दो में खागा पुलिस ने एफआर दाखिल की थी। एफआर के विरुद्घ 22 अप्रैल को पीड़िता की ओर से अधिवक्ता शाश्वत गर्ग ने प्रोटेस्ट दाखिल किया था। उन्होंने बताया कि महिला की आर्थिक हालत ठीक न होने का फायदा उठाते हुए सचिव विकास खंड ऐरायां विक्रम कुमार ने नशे की हालत में उससे दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन

घटना के बाद भी किसी से शिकायत पर महिला को फोन पर धमकियां दी जाती रही। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सचिव के खिलाफ खागा कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद विवेचक ने सचिव के पक्ष में अंतिम आख्या कोर्ट में प्रस्तुत की। अधिवक्ता शाश्वत गर्ग ने बताया कि विवेचक ने आरोपी के सरकारी कर्मचारी होने और प्रभाव में आकर लाभ पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साक्ष्यों की अनदेखी की। महिला के बयान नहीं माने। घटनास्थल का मौका मुआयना नहीं किया गया है। नक्शा नजरी तैयार नहीं की गई है। कोर्ट ने अंतिम आख्या को निरस्त कर थानाध्यक्ष को मुकदमे की पुन: नए सिरे से किसी अन्य विवेचक से विवेचना कराने के आदेश दिए। तीन जून तक विवेचना निस्तारण का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed