{"_id":"622b9c0714b83f42d66fa64b","slug":"rape-fatehpur-news-knp685136360","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग को अगवा कर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग को अगवा कर किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। गाजीपुर इलाके में घर से शौचालय जाने को निकली नाबालिग लड़की को गांव के ही एक युवक ने अगवा कर लिया। पूरी रात गांव के बाहर एक कोठरी में रखकर दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग को ढूंढ निकाला। थाने में शादी की बात पर समझौता करने के बाद युवक ने शादी से मुकर गया। अब पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। मामले की पीड़ित नाबालिग ने मां के साथ जाकर एसपी से शिकायत की है।
क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग लड़की 24 जनवरी की रात घर के बाहर बने शौचालय जा रही थी। उसी दौरान गांव का सजातीय युवक उसे अगवा कर ले गया। जंगल में बनी कोठरी में ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना का पता लगने पर लड़की की मां सुबह थाने पहुंची। मां ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस बेटी को खोजकर थाने लाई। बेटी ने थाने में युवक और उसके सहयोगियों के खिलाफ बयान दिए। पुलिस ने सादे कागजात में बेटी के हस्ताक्षर कराए।
गांव के एक जनप्रतिनिधि भी पहुंच गए। उन्होंने शादी कराने का भरोसा देकर समझौता करा दिया। घटना के दो दिन बाद ही युवक और उसके परिवार के लोगों ने शादी से मना कर दिया। थानाध्यक्ष संगम लाल प्रजापति ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।