फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   rape

दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Thu, 30 Dec 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
rape
आरोपी जुनैद। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन कराने के आरोपी डॉ. जुनैद खान के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है। प्रकरण के बाद से नर्सिंग होम में ताला बंद है। किशोरी ने 19 अक्तूबर को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

इटावा जिला कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी कानपुर बारादेवी में मौसी के घर पर रहती थी और मार्केटिंग का काम करती थी। उसकी मौसी के फतेहपुर बाकरगंज के रहने वाले डॉ. जुनैद खान परिचित थे। किशोरी की भी जान-पहचान हो गई थी। छह मई 2020 को उसकी तबीयत खराब होने पर डॉ. जुनैद उसे एंबुलेंस से अपने फतेहपुर के बाकरगंज स्थित नर्सिंग होम ले गया। आरोप है कि उसे नशीली दवा खिलाकर डॉक्टर ने दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। होश में आने पर वीडियो दिखाकर शिकायत करने पर वायरल करने धमकी दी। डॉक्टर उसे करीब दो माह तक नर्सिंग होम में रखे रहा और उसका शारीरिक शोषण किया। सात जुलाई 2020 को भाई को बुलाकर युवती किसी तरह इटावा चली गई। जिस पर डॉ. जुनैद फोन कर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा
विज्ञापन

और नर्सिंग होम में आने की बात कही। लगातार कई माह मिलीं धमकियों के डर से वह 10 मई 2021 को फिर से नर्सिंग होम पहुंची। जहां 11 मई को उसका धर्म परिवर्तन कराया और शादी कर ली। मामले के विवेचक प्रभुनाथ यादव ने युवती और उसके परिजनों के बयानों के आधार पर डॉ. जुनैद खान के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। विवेचक ने बताया कि जुनैद के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्यों के आधारों पर चार्जशीट लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने धर्मपरिवर्तन और निकाह कराने वाले मौलवी को चार्जशीट में शामिल नहीं किया है। दुष्कर्म के दौरान वीडियो बनाने वाले डॉक्टर के साथियों को भी बख्शा गया है। जबकि मामले में एसपी ने मौलवी और उसके साथियों के नाम प्रकाश में लाने की सख्त हिदायद दी थी। विवेचक ने बताया कि मौलवी, निकाहनामे में हस्ताक्षरों की पुष्टि नहीं हो सकी। पीड़ित किशोरी ने भी उन लोगों की पहचान से मना किया है। इन हालातों में बाकी आरोपियों को प्रकाश में नहीं लाया जा सका है।

20 अक्टूबर को प्रकाशित खबर। संवाद

20 अक्टूबर को प्रकाशित खबर। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed