{"_id":"5783eace4f1c1b0f7a13dc96","slug":"rammed-into-the-truck-parked-truck-driver-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक में घुसा ट्रक, चालक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक में घुसा ट्रक, चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Tue, 12 Jul 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
बिलंदा मोड़ हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रक
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से टाटा जमशेदपुर आम का भाड़ा लेकर जा रहा ट्रक सोमवार को हाइवे पर बिलंदा के पास खड़े ट्रक में जा घुसा। हादसे में मैनपुरी जिले के चालक राजीव गुप्ता (35) की मौत हो गई। वहीं खलासी घायल हो गया। हाइवे पर दुर्घटना के बाद यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने क्रेन से भिड़े वाहनों को हटवाया। इसके बाद यातायात बहाल हो पाया।
विज्ञापन
मैनपुरी जिले के पूरवली थानाक्षेत्र के कोरियान निवासी ट्रक चालक राजीव गुप्ता पुत्र रामसनेही के साथ गांव का करन खलासी था। दिल्ली से चालक आम का भाड़ा लेकर टाटा जमशेदपुर जा रहा था। थरियांव थानाक्षेत्र के बिलंदा मोड़ पर सोमवार की सुबह पहुंचा था।
विज्ञापन
तभी सड़क किनारे गिट्टी लादे खड़े ट्रक में राजीव का ट्रक जा घुसा। एसओ मनीष पांडेय ने बताया कि चालक को नींद की झपकी आई होगी। जिससे यह हादसा हुआ। हादसा इतना भीषण था कि राजीव के ट्रक के परखच्चे उड़ गए। हाइवे की एक लेन में यातायात बाधित हो गया। खबर पर हंसवा चौकी पुलिस पहुंची। पुलिस ने क्षत विक्षत हालत में चालक राजीव का शव बाहर निकाला। वहीं, घायल खलासी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। करीब एक घंटे बादहाइवे में यातायात बहाल कराया जा सका।
विज्ञापन