फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Ramjan claim better power supply foiled

रामजान में बेहतर बिजली आपूर्ति का दावा फुस्स

Mon, 22 Jun 2015 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Mon, 22 Jun 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
Ramjan claim better power supply foiled

रमजान में बेहतर विद्युत आपूर्ति का दावे फुस्स है। रोस्टिंग अलावा फाल्ट और कटौती ने उपभोक्ताओं का जीना मुश्किल कर दिया है। रोजेदारों को सुबह शाम वजू और गुस्ल करने में भी परेशानी हो रही है।

विज्ञापन

जिलाधिकारी पुष्पा सिंह ने बिजली विभाग के अधिकारियों को छापेमारी कर बिजली चोरों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं इसके बावजूद जेई छापेमारी के नाम पर खानापूरी कर रहे हैं जिससे धड़ल्ले से बिजली चोरी हो रही है। गर्मी कटौती कम नहीं हो रही है। आलम यह है कि उपकेंद्रों में कर्मचारी फोन नहीं उठाते जिससे बिजली आने-जाने की जानकारी नहीं मिल पाती है। कृष्ण बिहारी नगर के अधिवक्ता शोएब खान ने बिजली समस्या पर नाराजगी जताई। कहा कि रमजान के महीने में बिजली और पानी की जरूरत पड़ती है लेकिन विभागीय अधिकारी कर्मचारी गंभीर नहीं है। प्रधान संघ अध्यक्ष नदीम उद्दीन पप्पू ने कहा कि सुबह शाम वजू और गुस्ल करने में रोजेदारों को समस्या हो रही है। बिजली विभाग उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने में फेल नजर आ रहा है। जल्द ही जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बेहतर आपूर्ति की मांग करेंगे। जनता दल यूनाइटेड के युवा जिलाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ ने कहा कि जर्जर तार नहीं बदले जा रहे, जिससे आए दिन फाल्ट की समस्या रहती है। डीएम के आदेश के बाद भी जेई छापेमारी नहीं कर रहे हैं। सपा नेता तबरेज वारसी टीलू ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सख्त निर्देश के बाद सुबह शहरी के समय और तरावीह के समय बिजली मिल रही है। हालांकि  बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से फाल्ट की समस्या से लोगों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन


इनसेट ---
रात्रि में इमरजेंसी रोस्टिंग लखनऊ कंट्रोल रूम से की जा रही है। इसके अलावा सुबह शाम आपूर्ति दी जा रही है। फाल्ट भी ठीक कराई जा रही हैं। जेई को छापेमारी के निर्देश दिए गए हैं जो जेई छापेमारी में हीलाहवाली करेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।- एके माथुर, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed