फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Raj Bahadur alias Jhallar got a government ration shop

Fatehpur News: राजबहादुर उर्फ झल्लर को मिली सरकारी राशन की दुकान

Sun, 24 May 2026 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Raj Bahadur alias Jhallar got a government ration shop
प्रेमनगर। ऐरायां ब्लॉक की मोहम्मदपुर गौती ग्राम पंचायत में बीते शनिवार को सरकारी राशन की दुकान का आवंटन हुआ। पांचवीं बार हुई बैठक में राजबहादुर उर्फ झल्लर ने 667 वोट हासिल कर यह आवंटन अपने नाम किया। कुल 1381 ग्रामीणों ने मतदान किया।
विज्ञापन




ग्राम प्रधान मोहम्मद कफील की निगरानी में पुलिस की मौजूदगी में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। राजबहादुर उर्फ झल्लर को 667 वोट मिले, जबकि मोहम्मद अरशद उर्फ आजाद को 498 वोट और रोहित सिंह को 216 वोट प्राप्त हुए। सबसे अधिक वोट मिलने के बाद अधिकारियों ने राजबहादुर उर्फ झल्लर को सरकारी राशन की दुकान आवंटित की।
विज्ञापन



राशन की दुकान के लिए तीन दावेदार राजबहादुर उर्फ झल्लर, मोहम्मद अरशद उर्फ आजाद और रोहित सिंह ने नामांकन दाखिल किया था। नामांकन के बाद अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से मतदान कराया। इस दौरान नोडल अधिकारी सीडीपीओ आशीष कुमार पांडेय और सहायक विकास अधिकारी (उद्योग और स्वरोजगार) उदयभान सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed