{"_id":"5765a8ba4f1c1b272a11c24a","slug":"rain-showers-weather-cold-heat-relief","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश की फुहार से मौसम ठंडा, गर्मी से मिली राहत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश की फुहार से मौसम ठंडा, गर्मी से मिली राहत
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
Updated Sun, 19 Jun 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
बारिश की फुहार में छाता लगाकर जाती छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन भर बादल व शनिवार सुबह बारिश की फुहार से तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। मौसम के ठंड पड़ते ही लोगों ने राहत की सांस ली है। शनिवार को पूरे दिन आसमान पर बादल छाए रहे। मौसम के बदलाव से दिन भर सड़कों पर चहल-पहल रही। मैदान में बच्चे क्रिकेट खेलते दिखाई दिए। वहीं दिन में खागा के कुछ क्षेत्रों में बारिश भी हुई।
शनिवार को अधिकतम पारा 35 और न्यूनतम 24 रहा। तापमान गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। पंखा और कूलर से निकलने वाली गर्म हवा भी बदल गई है। महिलाएं और लड़कियां फुहार वाली बारिश में भीग कर आनंद उठाती दिखीं। लोग छत पर बैठकर ठंडे मौसम का लुत्फ उठाते दिखाई दिए। स्कूली बच्चे भी छत में बैठ कर पढ़ते नजर आए। बस अड्डा और रेलवे स्टेशन पर बस, ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्री भी ठंडे मौसम का मजा लेते रहे।
वहीं मौसम का मिजाज बदलते ही किसान पूरे दिन खेतों में काम करते दिखाई दिए, जिन किसानों ने धूप की वजह से धान की नर्सरी नहीं डाली है, वह भी खेत में पानी भरकर तैयारी में जुट गए हैं। बारिश के आसार से मूंग की फसल को नुकसान हो सकता है। किसान मूंग की फली को तोड़ने में मजदूरों के साथ जुट गया है।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह ने बताया कि 25 जून तक मानसून आने की संभावना है, जिन किसानों ने धान की नर्सरी नहीं डाली है, वह जल्द ही नर्सरी डाल दें। नर्सरी डालने के बाद समय से सीमित मात्रा में यूरिया का छिड़काव कर दें। नर्सरी अच्छी होने से धान की फसल भी अच्छी होगी। बारिश से आम और जामुन के फल भी रंग बदलना शुरू हो गया है। आम के रस में मिठास भरने लगा है और जामुन भी पकने लगी है।
आकाशीय बिजली गिरने से अधेड़ की मौत- खागा। किशनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में शनिवार दोपहर को आकाशीय बिजली गिरने से गणेश(50) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा रहा। गांव के महादेव का बेटा गणेश दोपहर को जंगल में मवेशी चरा रहा था। बारिश होने पर पेड़ के नीचे खड़ा हो गया।
बादलों की गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहसीलदार ने रामस्वरूप ने बताया कि मौके पर राजस्वकर्मी भेजे गए हैं। वहीं पर एक राष्ट्रीय पक्षी मोर की भी मौत हो गई।