{"_id":"2577ca8ea7f85ba94073280fb340d026","slug":"rain-canceled-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश की भेंट चढ़ा क्रिकेट मैच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश की भेंट चढ़ा क्रिकेट मैच
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Wed, 15 Apr 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को हुई बारिश से स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट मैच नहीं हो सका। आयोजक दिनभर पिच ठीक कराते नजर आए। अगर मौसम ने साथ दिया तभी बुधवार को मैच होगा।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर 16 खिलाड़ियों का मैच चल रहा है। इधर दो दिनों से खराब मौसम के कारण मैच कराने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
मंगलवार को यूपीसीए के उपाध्यक्ष व एफडीसीए के सचिव प्रिंस रियासत अली, एफडीसीए के अध्यक्ष सैफ उद्दीन, उपाध्यक्ष स्वरूपराज सिंह जूली, महेंद्र सिंह यादव, सोबी कासिम एवं स्पोर्ट्स हास्टल के लड़के मिलकर दिनभर पिच से पानी निकालते रहे।
विज्ञापन
लखनऊ से आए सेलेक्टर उबैद कमाल ने कहा कि ऐसा सहयोग और ऐसी कड़ी मेहनत करने वाले नसीब से मिलते हैं। मीडिया प्रभारी आलोक शर्मा ने बताया कि बुधवार को फतेहपुर और कौशांबी टीम के बीच मैच खेला जाएगा।