फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Rain brought life into the scorched crops

बारिश ने मुरझाई फसलों में जान डाल दी

Thu, 03 Dec 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Thu, 03 Dec 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
Rain brought life into the scorched crops

सूखे की मार से बर्बाद फसलों को मंगलवार व बुधवार हो

विज्ञापन
हुई बारिश से राहत मिली। बारिश की बूंद पड़ते ही फसलों ने रंग बदल दिया है। मानसून के अचानक करवट लेने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। खेतों में पलेवा करने वाले किसानों की मेहनत व रुपये की बचत हो गई है। उन्होंने रबी फसल बोआई करने की तैयारी भी शुरू कर दी है।

सोमवार की शाम से रुक-रुक कर हुई बारिश ने किसानों को खेतीबाड़ी की राह दिखा दी है। सूखे खेतों में फसल बोआई करने के लिए किसान पलेवा करने की तैयारी में लगे थे।

अचानक हुई बारिश से किसान पलेवा की मेहनत से बच गया और पलेवा करने के लिए डीजल की भी बचत हो गई है। सातो के किसान सुमेर सिंह ने बताया कि अरहर की फसल में फूल लगने का समय है।

खेतों में नमी न होने से वह सूख रही थी। बारिश हो जाने से फसलों में रौनक आ गई है। अब अरहर की पैदावार भी बढ़ जाएगी। भारतपुर के किसान रामसिंह, मलांव के किसान रामभवन लोधी ने बताया कि सूखा की वजह से जलस्तर नीचे चला गया है।

इससे नलकूप सही सलामत पानी भी नहीं दे रहे हैं और न ही पर्याप्त बिजली मिल पा रही है। बारिश हो जाने से खेतों के पलेवा की बचत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed