{"_id":"57f946ec4f1c1b4659271eb5","slug":"rain-beats-were-farmers-faster","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से किसानों की धड़कनें हो गईं तेज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से किसानों की धड़कनें हो गईं तेज
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sun, 09 Oct 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
थरियांव में बूंदाबादी के बाद धान की फसल समेटते किसान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम में अचानक आए बदलाव से किसानों की धड़कने तेज हो गई हैं। नवरात्र में हो रही बारिश से पकी धान की फसल पर खतरा मंडराने लगा है। शनिवार को कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी तो कुछ में तेज बारिश हुई। शुरू होते ही किसान खेत में कटी धान की फसल को समेटने पहुंच गए। किसान राई, सरसों, आलू की बुआई भी नहीं कर पा रहे।
विज्ञापन
लगातार तीन साल प्रकृति की मार के बाद इस साल खरीफ की फसल किसान के खेतों में लहलहा रही है। कुछ प्रजाति के धान की फसल तैयार हो गई है। किसान फसलों की कटाई भी करा रहे हैं। जून से अब तक हुई बारिश फसलोें के लिए वरदान बनी रही। अब छिटपुट बारिश किसानों की चिंता बढ़ा रही है। अधिक बारिश होने पर पकी फसलों के खराब होने का खतरा भी मंडरा रहा है।
विज्ञापन
वैसे भी दो दिन पहले हुई बारिश के साथ तेज हवा से 20 फीसदी धान की फसल को नुकसान हुआ है। वहीं, अगेती आलू, मटर बोने वाले किसान पितृपक्ष से फसल बुआई की तैयारी करने लगते हैं। इस बार रुक-रुक कर होे रही बारिश से किसान अपने खेतों की जोताई तक नहीं कर पा रहे हैं। खेतों में बरसाती घास खड़ी है।
विज्ञापन
ऐसे में चना, आलू, मटर बुआई के लिए खेत तैयार करने में किसानों को चिंता में डाल रखा है। मलांव गांव के किसान सुरेंद्र पटेल ने बताया कि 10 बीघा मटर के फसल की बुआई करनी है। मौसम के उतार-चढा़व से अभी तक खेत की मिट्टी नहीं बन पाई है। नवरात्र से मटर की बुआई शुरू हो जानी चाहिए। किसान रामभवन लोधी ने बताया कि अगेती आलू का बीज कोल्ड स्टोर से निकाल कर घर में रख लिया है। बारिश से खेत की जोताई नहीं हो पा रही है। आलू के बीज में अंकुर निकलने लगे हैं।