फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   question papers were kept in tight security

अंक संशोधन परीक्षा केंद्रों में प्रश्नपत्र पहुंचे

Thu, 16 Sep 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
question papers were kept in tight security
फतेहपुर। यूपी बोर्ड की अंक संशोधन परीक्षा के लिए केंद्र तीन सेक्टरों में बांटे गए हैं। तहसीलवार बने केंद्रों में एसडीएम सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी संभालेंगे। सभी केंद्रों में एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और वाह्य केंद्र व्यवस्थापक लगाए गए हैं। गुरुवार को सभी केंद्रों में प्रश्नपत्र पहुंचा दिए गए। स्ट्रांग रूम के डबल लॉक में प्रश्नपत्र सुरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की अंक संशोधन परीक्षा में हाईस्कूल और इंटर के 663 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज फतेहपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हुसैनगंज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिंदकी, शुकदेव इंटर कॉलेज खागा, पं. रामगोपाल त्रिपाठी इंटर कॉलेज विजयीपुर, जनता इंटर कॉलेज छिवलहा, मिश्रीलाल मेवालाल इंटर कॉलेज रनूपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन सभी केंद्रों को तीन सेक्टरों में बांटा गया है। केंद्र में 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षक केंद्र में कार्यरत शिक्षक और 50 प्रतिशत दूसरे विद्यालयों के होंगे।
विज्ञापन

उधर, गुरुवार को सभी परीक्षा केंद्रों में प्रश्नपत्र पहुंचा दिए गए, जिन्हें स्ट्रांग रूम के डबल लॉक में सुरक्षित किया गया है। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। प्रत्येक केंद्र में निगरानी की दोहरी व्यवस्था की गई है। परीक्षा के दौरान केंद्रों में पुलिस बल की व्यवस्था के लिए एसपी को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर। राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश की तिथि 15 सितंबर से बढ़ाकर 18 सितंबर कर दी गई है। प्रधानाचार्य डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि तय तिथि को रात 12 बजे तक प्रवेश के लिए आवेदन किए जा सकते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed