फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Pucca houses and the wall collapsed, including two women killed

पक्का मकान व दीवार ढही, महिला समेत दो की मौत

Thu, 18 Aug 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Thu, 18 Aug 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
Pucca houses and the wall collapsed, including two women killed
छेउका गांव में ढही मकान की छत में दबी थी युवती। - फोटो : अमर उजाला
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के दो स्थानों पर लगातार बारिश काकहर बरपा है। बारिश के दौरान घरों के ढहने में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटनाओं से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के छेउका गांव निवासी प्रमोद कुमार की पत्नी रेखा देवी उर्फ गुड़िया (32) बुधवार को आंगन में सुबह चावल साफ कर रही थी। अचानक आंगन की पक्की छत भरभराकर ढह गई। हादसे में गुड़िया देवी मलबे में दब गई, उनके पति प्रमोद को गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने मलबा हटा गुड़िया को बाहर निकाला। सीएचसी में डाक्टरों ने गुड़िया को मृत घोषित कर दिया। गुड़िया का मायका भी इसी गांव में है। ससुराल और मायके पक्ष के लोगों में कोहराम मच गया।  
विज्ञापन



इसी थाना क्षेत्र के नबीपुर गांव निवासी रामपाल (68) घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रहे थे,  उनके प्रधान बेटे सुरेश ने बताया कि परिवार के लोग दूसरे मकान में रहते हैं। पिता अकेले पुराने घर में सोते थे। देर रात बारिश के दौरान कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई। हादसे में छप्पर और दीवार के मलबे में पिता दब गए। खबर पाकर दौड़कर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटा बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed