{"_id":"648a10c833d903abaa016224","slug":"property-of-four-families-burnt-to-ashes-due-to-fire-fatehpur-news-c-12-1-286279-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: आग लगने से चार परिवारों की संपत्ति जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: आग लगने से चार परिवारों की संपत्ति जलकर राख
विज्ञापन
औंग। चूल्हे की चिंगारी से बुधवार दोपहर दो बजे आग लगने से चार परिवारों की संपत्ति जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों ने दमकल को कई घर आग की चपेट में आने की सूचना दी। दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और दमकल जवानों की मशक्कत से जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने में परिवारों का सबकुछ जलकर बर्बाद हो गया।
थाना क्षेत्र के दरियापुर कटरी निवासी उदयपाल निषाद, भोला निषाद, रामभजन निषाद, राजू निषाद बिंदकी फार्म मार्ग पर स्थित जमीन में झोपड़ी बनाकर परिवार के साथ रहता है। उदयभान के घर में दोपहर को खाना पकाया जा रहा था। चूल्हे की चिंगारी से उदयभान के छप्पर में आग लग गई। फैली आग ने पड़ोसी भोला निषाद, रामभजन निषाद, राजू निषाद के घरों को चपेट में ले लिया। गांव के लोग हैंडपंप से पानी लेकर आग बुझाने में जुटे। घरों से लोग गृहस्थी बचाने की जद्दोजेहद करते दिखे। भयंकर आग फैलने की खबर पर मुख्यालय एक फायर टैंकर, बिंदकी स्टेशन से दो गाड़ियां पहुंची। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से परिवारों के खाने-पीने की सामाग्री, मवेशियों का भूसा समेत अन्य सामाग्री जलकर राख हो गई। दमकल की मशक्कत से आग फैल नहीं सकी। राजस्व टीम के शुभम सिंह और अभिषेक सिंह आग में जली संपत्ति का आंकलन करने पहुंचे। करीब दो लाख की संपत्ति जलकर नष्ट होना बताया है।