फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   problem

200 गांवों की बंद रही 31 घंटे बिजली

Wed, 10 Aug 2022 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
problem
बहुआ। बिजली विभाग के संविदा कर्मियों की हड़ताल उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है। सोमवार की सुबह 33 केवीए लाइन में फाल्ट से 31 घंटे तक दो उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

इससे करीब 200 गांव प्रभावित रहे। सोमवार सुबह गई बिजली पहले रात दो बजे आई, फिर चार बजे जाने के बाद मंगलवार शाम पांच बजे सामान्य हो सकी। प्राइवेट कर्मी लगाकर फाल्ट को ठीक किया गया।
विज्ञापन

बहुआ और दतौली उपकेंद्र को दरवेशाबाद ट्रांसमिशन से बिजली आपूर्ति दी जाती है। एक ही 33 केवीए लाइन से दोनों उपकेंद्र जुड़े हैं। सोमवार सुबह नौ बजे 33 केवीए लाइन में फाल्ट हो गया था। विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पूरे दिन फाल्ट सही नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललौली फीडर, पथरी फीडर, शाह फीडर, हरियापुर फीडर, थवई फीडर, बहुआ फीडर, पखरौली फीडर और दतौली के जिवकरा, भोदर फीडर, दतौली फीडर से जुड़े गांवों की आपूर्ति बंद रही।
शाम को प्राइवेट कर्मियों की मदद से फाल्ट तलाशने का काम शुरू हुआ। देर रात दो बजे आई बिजली सुबह चार बजे फिर चली गई। इसके बाद आपूर्ति शाम पांच ही सामान्य हुई। जेई अमित कुमार ने बताया है कि संविदा कर्मी हड़ताल पर हैं। प्राइवेट लाइनमैन लेकर फाल्ट सही कराया गया है।
बकेवर। हड़ताल से बकेवर उपकेंद्र से जुड़े गावों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रही। बकेवर उपकेंद्र के खजुहा, जहानाबाद, देवमई, पधारा फीडर एवं देवमई उपकेंद्र के सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद है। कर्मियों की हड़ताल के चलते कई गांवों में तार टूटे पड़े हैं, जिन्हें ठीक करने वाला कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंच रहा है। इससे बिजली संकट बना हुआ है।
शाम होते ही गांवों में अंधेरा छा जाता है। किसानों का सिंचाई कार्य भी प्रभावित है। बिजली के बिना शाम के बाद बच्चों की पढ़ाई भी ठीक से नहीं हो पा रही है।

ग्रामीण देवकी प्रसाद, सुधाकर और विमलेश का कहना है कि बिजली न होने से पेयजल समस्या भी बनी हुई है। विभाग के अवर अभियंता आरके यादव ने बताया कि हड़ताल की वजह से फाल्ट ठीक नहीं हो पा रहे। कहीं-कहीं प्राइवेट कर्मियों से काम लेकर समस्या के समाधान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed