{"_id":"6410c4606eb46540ba0987c4","slug":"preparation-of-plan-for-planned-expansion-of-the-city-fatehpur-news-c-12-1-122713-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: शहर के सुनियोजित विस्तार के लिए योजना की तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: शहर के सुनियोजित विस्तार के लिए योजना की तैयार
Wed, 15 Mar 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Wed, 15 Mar 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के सुनियोजित विकास का खाका खींचा जा चुका है। बांदा-सागर रोड, लखनऊ और भिटौरा बाईपास तीन क्षेत्रों को विकसित किया जाएगा। यहां पर आवास, उद्योग के साथ रोजगार और पर्यावरण को शुद्ध रखने पर खासा जोर दिया गया है। इनको ध्यान में रखते हुए विकास कार्य होंगे। मास्टर प्लान के अनुसार, वर्ष 2031 में शहर की तस्वीर तीनों क्षेत्रों के विकास के साथ जुड़ी होगी।
शहर के सुनियोजित विकास के लिए मास्टर प्लान-2031 बनाया जा रहा है। शहर के भीतर विकास कार्यों के लिए जमीन नहीं है। इसे देखते हुए शहर को विस्तार देने की योजना बनाई गई है। ये विस्तार हाईवे से जुड़े तीन क्षेत्रों में किया जाएगा। इसमें आबादी क्षेत्र, औद्योगिक क्षेत्र और ग्रिनरी तीनों के लिए जमीन का क्षेत्रफल निर्धारित कर दिया गया है।
आबादी क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं (सड़क, बिजली, पानी, ड्रेनेज) को तैयार करने के लिए भी जमीन आरक्षित की गई है। हाईवे में यातायात सुगम होने से उद्योग लगाने में उद्यमी रूचि दिखाएंगे। उद्योग लगने से रोजगार के अवसर खुलेंगे और यातायात भी बढ़ेगा। इसे देखते हुए दो तरह के कॉरिडोर बनाने की योजना प्रस्तावित है। इसमें एक हाईवे किनारे फ्राइट कॉरिडोर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
यह एक तरीके से ट्रांसपोर्ट नगर जैसा होगा। यहां पर बड़ी मात्रा में माल रखने के लिए गोदाम होंगे। ट्रांसपोर्टर को यहां माल उतारने और ले जाने दोनों की सुविधा होगी। वहीं, हाईवे पर फैसिलिटी कॉरिडोर भी बनाए जाएंगे। इसमें खाने, रहने, यातायात से जुड़े साधन, दुकानें व पेट्रोल पंप की सुविधा दी जाएगी। आवास और उद्योग के साथ पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पार्क बनाने के साथ बड़े क्षेत्रफल में पौधरोपण किया जाएगा।
तीन प्राधिकरणों का मिलेगा फायदा
बांदा, प्रयागराज और कानपुर तीनों प्राधिकरण हैं। बांदा-सागर हाईवे, लखनऊ और भिटौरा बाईपास में विस्तार होने से इन तीनों प्राधिकरण का फायदा शहर को मिलेगा। यहां पर वे सुविधाएं बढ़ेंगी, जो अन्य प्राधिकरण क्षेत्रों में हैं और शहरवासी को अपने शहर में मिल सकेंगी।
वर्जन
मास्टर प्लान का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। शहरवासियों से सुझाव मांगे गए हैं। उस आधार पर ड्राफ्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद बोर्ड की बैठक कर शासन को ड्राफ्ट भेज दिया जाएगा। -अवधेश निगम, एसडीएम, फतेहपुर