फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Prayer meeting held in church, children said Happy Christmas in schools

Fatehpur News: चर्च में हुई प्रार्थना सभा, स्कूलों में बच्चे बोले हैप्पी क्रिसमस

Mon, 25 Dec 2023 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 25 Dec 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Prayer meeting held in church, children said Happy Christmas in schools
फतेहपुर। इसाई समुदाय ने सादगी के साथ क्रिसमस मनाया। सोमवार को आम दिनों की तरह देवीगंज स्थित प्रेस लिटेरियन चर्च में प्रार्थना सभा हुई, जिसमें पास्टर डेविड ग्लैडविन प्रार्थना सभा कराई।
विज्ञापन

देवीगंज स्थित चर्च में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक प्रार्थना सभा के साथ प्रभु यीशु के भजन हुए। इसके बाद बाइबिल सुनाई गई। इस दौरान बताया गया कि प्रभु यीशु शांति, अमर चैन के दूत हैं। इसके साथ देश की कुशलता और शांति के लिए प्रभु यीशु से प्रार्थना की गई। लोगों ने एक दूसरे से मिलकर क्रिसमस की बधाई दी। इस मौके पर कमेटी सचिव क्रिस्टोफर, सुनील, महिमा ग्लैडविन आदि ईसाई समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, जेपी एमपी सनातन धर्म कॉलेज एफसीआई गेट नंबर एक बांदा सागर रोड में क्रिसमस के साथ विंटर मेले का आयोजन हुआ। इसमें नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं ने सांता क्लास की पोशाक पहनकर विभिन्न प्रकार के नृत्य प्रस्तुत किए। विद्यालय के अध्यापकों ने छोटे-छोटे स्टॉल्स के माध्यम से बच्चों को मनोरंजन किया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक अनीता सिंह, संरक्षक पंकज सिंह, प्रधानाचार्य निशा अवस्थी एवं स्कूल परिवार मौजूद रहा। मिशनरी अस्पताल और स्कूलों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed