फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Pranshi, look at you a lot son frock atractive

प्रांशी, देखो बेटा यह फ्रॉक आप पर खूब फबेगी

Fri, 24 Jun 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Fri, 24 Jun 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
Pranshi, look at you a lot son frock atractive
अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल में सा‌डि़यां देखती म‌हिलाएं - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला का शॉपिंग फेस्टिवल हर दिल अजीज बनता जा रहा है। ख्वाहिशों के पिटारा बने स्टाल हर किसी को पहली ही नजर में अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। सोफा कम बेड आइटम पसंद हो या फिर खूबसूरती में चार चांद लगाने वाली रंग बिरंगी चूड़ियां से लेकर साड़ी और कुर्ती, वह सब कुछ नीली छतरी के नीचे बिक रहा है, जिसे लेने की इच्छा लेकर लोग आ रहे हैं।
विज्ञापन



अमर उजाला और टाटा शक्ति के सहयोग से आईटीआई ग्राउंड में 20 जून से शॉपिंग फेस्टिवल चल रहा है। दोपहर तीन से रात 10 बजे तक इस फेस्टिवल में खरीददारों की भीड़ बढ़ती जा रही है। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मानक से पूर्ण उत्पाद हर किसी को भा रहे हैं। इलेक्ट्रानिक्स उत्पाद के स्टाल पर भीड़ उमड़ रही है। गारमेंट्स स्टाल में महिलाएं और बच्चों की नजर आ रही है तो खादी ग्रामोद्योग के स्टाल में पुरुष ख्वाहिश पूरी करते देखे जा रहे हैं। गृहपयोगी वस्तुओं में लेटने से लेकर बिछाने तक के आइटम देखते बन रहे हैं।
विज्ञापन




कठपुतली नृत्य ने खूब लुभाया:- अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल में आने वाले शाम को होने वाले कार्यक्रमों का भागीदार बन रहे हैं। उद्घाटन दिवस पर जादूगर ने धमाल मचाया तो गुरुवार कठपुतली नृत्य प्रस्तुत कराने वाले कलाकारों ने फेस्टिवल की रौनकता पर चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



शाम को सतरंगी रोशनी से नहाए स्टेज पर कठपुतली नृत्य का आयोजन हुआ। कठपुतली नृत्य के जरिये सामाजिक कुरीतियों पर समरसता का संदेश दिया। सांस्कृतिक मंच पर शुक्रवार को फेस्टिवल में आए लोग मानव, बंदर और मदारी की मस्ती से रूबरू होंगे।


गुलजार नजर आया मिक्की हाउस:  - अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल में आने वाले बच्चे मिक्की हाउस का मजा ले रहे हैं। कार ड्राइविंग पर फर्राटा भरने के साथ बच्चे झूले की मस्ती में गुम नजर आ रहे हैं।



एलआईसी ने बनाए दो नए अभिकर्ता:- फतेहपुर। अमर उजाला शापिंग फेस्टिवल में भारतीय जीवन बीमा निगम ने अभिकर्ता भर्ती कार्यक्रम शुरू हो गया है। गुरुवार से इसका श्रीगणेश हो गया। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर दिए जाने के विषय में उन्हें निगम की नवीन योजनाआें से वाकिफ कराया गया। एकल प्रीमियम समेत अन्य योजनाओं को रखते हुए बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, ब्याह व वृद्धावस्था के दौरान धन की आवश्यकता की पूर्ति किए जाने की जानकारी दी गई। इस दौरान दो नए अभिकर्ता भी बनाए गए।



क्या खूब ली सेल्फी:- फतेहपुर। अमर उजाला और टाटा शक्ति की सह प्रायोजक आकांक्षा टीवीएस की ओर से रोजाना एक बेस्ट सेल्फी खींचने वाले को 500 रुपये के पुरस्कार दिया जा रहा है। 21 जून को आकांक्षा टीवीएस के स्टाल पर सैकड़ों लोगों ने सेल्फी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इनमें से प्रांजुल केशरवानी ने बाजी मारी। सेल्फी विजेता प्रांजुल को शुक्रवार शाम सात बजे पुरस्कार दिया जाएगा।



सवाल का जवाब दो पाओ इनाम:- फतेहपुर। अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल में न केवल आप खरीददारी कर सकते हैं बल्कि अक्लमंदी से इनाम भी जीत सकते हैं। फेस्टिवल में आपका एंकर से पाला पड़ेगा। माइक पकड़े एकंर आपसे किसी भी स्टाल मेें पहुंच कर सवाल करेगा। अगर आपका जवाब सही हुआ तो आप पुरस्कार के हकदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed