{"_id":"6522ff2f7eedfedc4f0489e5","slug":"pradhans-henchmen-beat-him-on-complaint-of-illegal-occupation-fatehpur-news-c-217-1-rdp1002-4989-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: अवैध कब्जे की शिकायत पर प्रधान के गुर्गों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: अवैध कब्जे की शिकायत पर प्रधान के गुर्गों ने पीटा
Mon, 09 Oct 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
क्रासर
- प्रधान बोले- वह बाहर गए थे, नहीं है मामले की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
थरियांव। थाना क्षेत्र के दिहुली गांव में अवैध कब्जे की शिकायत करने पर प्रधान के गुर्गों ने घर में घुस कर युवक को पीट दिया। दोबारा शिकायती पत्र देने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की पत्नी ने पुलिस को शिकायती पत्र न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
करीब एक माह पहले दिहुली गांव के प्रधान के खिलाफ गलत आवासीय भूमि के आवंटन का आरोप लगा था। गांव के कुछ लोगों ने उस पर नलकूप विभाग की जमीन को कब्जाने का आरोप लगा कर प्रशासन से शिकायत की थी। इस पर नलकूप विभाग और राजस्व की टीम ने पहुंच कर पैमाइश की थी लेकिन नक्शा न होने से कब्जा स्पष्ट नहीं हुआ था।
इधर, शिकायतकर्ता कमलेश की पत्नी विद्यावती बताया कि शनिवार रात वह घर पर मौजूद थी। तभी असलहो से लैस ग्राम प्रधान के नौ गुर्गे उनके घर में घुस गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर वह मारपीट में उतारू हो गए और उनके पति कमलेश को बुरी तरह पीट दिया। शोर होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। प्रधान राकेश कुमार ने बताया कि शनिवार को वह बाहर गए थे। उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है।