फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Pradhan, stay within your limits, I am giving you the last warning...

Fatehpur News: प्रधान औकात में रहो अंतिम चेतावनी दे रहीं हूं...

Thu, 16 Apr 2026 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Pradhan, stay within your limits, I am giving you the last warning...
जोनिहा। खजुहा ब्लॉक के सरदारपुर उदरौली के प्रधान कृष्णा को एक महिला ने रात करीब 12 बजे कॉल करके धमकी दी। प्रधान ने बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग सार्वजनिक कर पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। वायरल ऑडियो में महिला की ओर से औकात में रहने और अंतिम चेतावनी जैसी बातें कही गई हैं। प्रधान ने इसके पीछे सेक्रेटरी पर साजिश का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

प्रधान का कहना है कि 13 अप्रैल को ग्राम विकास अधिकारी (सेक्रेटरी) धर्मेंद्र यादव को मुख्यमंत्री आवास योजना की सूची तैयार कर सौंपी गई थी और जांच की बात कही गई थी। सेक्रेटरी ने जांच से इन्कार कर दिया। इसी बात पर कहासुनी हुई और उन्हें अपमानित किया गया। इसके बाद रात 12 बजे एक महिला का फोन आया।
विज्ञापन

कॉल उठाने पर महिला ने उससे कहा कि प्रधानी करो, ज्यादा उछलो नहीं, ट्रांसफर के नाम पर पूरे परिवार को ट्रांसफर कराने की धमकी दी। दोनों के बीच करीब छह मिनट 19 सेकंड तक बातचीत हुई। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोनिहा चौकी प्रभारी मुनीब राम ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। महिला को फोन कर चौकी बुलाया गया लेकिन वह आने को तैयार नहीं है। महिला की तलाश की जा रही है। सेक्रेटरी को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। सेक्रेटरी का कहना है कि प्रधान से विवाद जरूर हुआ था लेकिन धमकी देने वाली महिला कौन है उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed