फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   pradhan beat four in hardoi

महिला प्रधान सहित चार को पीटा, दो गंभीर घायल

Fri, 28 Aug 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
pradhan beat four in hardoi
खागा में पुराने विवाद को लेकर कुछ लोगों ने शुक्रवार शाम मझिलगांव की महिला प्रधान, उनके साथ एक महिला, उसके पति व देवर को जमकर पीटा। घटना के समय सभी लोग अपने घर जा रहे थे। तभी उन पर हमला हुआ। महिला प्रधान व दूसरी महिला की हालत गंभीर होने पर उन्हें फतेहपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली के मझिलगांव की प्रधान सुखिया (70) पत्नी स्व सुखलाल पासवान है। वह शुक्रवार की शाम अपने साथ गांव की महिला सावित्री देवी (68) व उसके पति गनेश व देवर मोती के साथ गांव पैदल वापस आ रही थी। वह घर के पास पहुंची तो वहां पर मौजूद करीब आधा दर्जन लोगों ने गाली देते हुए हमला कर दिया।
विज्ञापन

मारपीट में प्रधान सुखिया व सावित्री देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि अन्य दो लोगों को मामूली चोटें लगी। दोनों को गांव से हरदो अस्पताल लाया गया। डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया। सावित्री की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। बताया गया कि पुराने विवाद को लेकर घटना की गई है। प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है। उन्हें इलाज के लिए भेजा गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed