फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Power outage in SNCU ward for five days; newborns shifted to medical college.

Fatehpur News: एसएनसीयू वार्ड में पांच दिन से बिजली ठप, नवजातों को मेडिकल कॉलेज भेजा

Tue, 13 Oct 2026 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Power outage in SNCU ward for five days; newborns shifted to medical college.
फतेहपुर। जिला अस्पताल के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में पांच दिन से बिजली आपूर्ति बाधित होने से नवजातों के उपचार की व्यवस्था प्रभावित हो गई है। इसके चलते यहां भर्ती नवजातों को मेडिकल कॉलेज शिफ्ट कराया गया है। एसएनसीयू वार्ड के पूरे स्टाफ को भी वहां भेजा गया है। विद्युत निगम की टीम नया केबल डालकर आपूर्ति बहाल करने में जुटी है।
विज्ञापन

एसएनसीयू वार्ड के केबल में शॉर्ट सर्किट होने से बृहस्पतिवार को आपूर्ति ठप हो गई थी। कर्मचारियों ने फॉल्ट खोजकर मरम्मत करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पांच दिन बाद भी खराबी का पता नहीं चलने पर अब नया केबल डालने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

एसएनसीयू वार्ड में नवजातों के उपचार के लिए 13 वार्मर और 13 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध हैं। बिजली न होने से इन उपकरणों का इस्तेमाल प्रभावित हो रहा है। ऐसे में नवजातों को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजना पड़ा। विद्युत निगम मंगलवार तक नया केबल डालने की तैयारी कर रहा है। इसके बाद बुधवार तक बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि एसएनसीयू वार्ड के केबल में खराबी आने के बाद फॉल्ट खोजने का प्रयास किया गया, लेकिन समस्या का पता नहीं चल सका। अब नया केबल मंगाया जा रहा है। इसके बाद बुधवार तक बिजली आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed